लाइव न्यूज़ :

बिहारः ऑटो चालक को उठक-बैठक कराते जेडीयू विधायक की दबंगई वायरल, बोले- मॉब लिंचिंग से बचा रहा था

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 28, 2018 13:09 IST

तस्वीर में विधायक एक ऑटो चालक को उठक-बैठक करवाते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर आक्रोश जाहिर किया है। 

Open in App

बांका, 28 सितंबरः धोरैया से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक मनीष कुमार की दबंगई की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में विधायक एक ऑटो चालक को उठक-बैठक करवाते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर आक्रोश जाहिर किया है। 

विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि यह बदनाम करने की साजिश है। वो तो ऑटो चालक को मॉब लिंचिंग से बचा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह तस्वीर रजौन प्रखंड मुख्यमार्ग में कोतवाली के पास की है। 

विधायक मनीष कुमार प्रखंड अध्यक्ष के घर मीटिंग के लिए जा रहे थे। रास्ते में जाम लगा हुआ था जहां उनकी गाड़ी फंस गई। उन्होंने खुद जाम हटवाना शुरू किया। इस बीच एक ऑटो चालक को जाम का दोषी ठहराते हुए उन्होंने बीच सड़क उठक-बैठक करवाना शुरू कर दिया। 

हालांकि विधायक ने इस मसले पर सफाई देते हुए कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर वह जाम हटवाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान एक ऑटो चालक को लोगों ने जाम का दोषी बनाकर घेर लिया। विधायक ने कहा कि भीड़ से जान बचाने के इरादे से उन्होंने चालक को उठक-बैठक कराकर भगा दिया।

टॅग्स :बिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

भारत अधिक खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल