लाइव न्यूज़ :

आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2025ः 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण?, तेजस्वनी ने एलिना नेस्टियारोविच और मिरियम जाको को हराया, 3 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य के साथ नंबर-1 पर भारत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2025 18:18 IST

ISSF Junior World Cup 2025: बेलारूस की एलिना नेस्टियारोविच ने 29 के साथ रजत पदक जीता जबकि हंगरी की मिरियम जाको ने 23 अंक बनाकर कांस्य पदक हासिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देक्वालिफिकेशन चरण में 575 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही थी।चीन की ताओताओ झाओ इसमें 589 अंक के साथ शीर्ष पर थी। चीनी ताइपे की येन-चिंग चेंग (22) के बाद पांचवें स्थान पर रही।

सुहलः भारतीय निशानेबाज तेजस्वनी ने सोमवार को यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जिससे चीन को पछाड़कर भारत तालिका में शीर्ष पर रहा । हरियाणा की 20 वर्ष की तेजस्विनी का यह विश्व कप में पहला पदक है । जूनियर निशानेबाजों के लिए दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत तीन स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य सहित कुल 11 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। तेजस्विनी ने आठ महिलाओं के फाइनल में पांच शॉट लगाकर कुल 31 अंक बनाए।

व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट के तौर पर भाग ले रही बेलारूस की एलिना नेस्टियारोविच ने 29 के साथ रजत पदक जीता जबकि हंगरी की मिरियम जाको ने 23 अंक बनाकर कांस्य पदक हासिल किया। तेजस्विनी इससे पहले क्वालिफिकेशन चरण में 575 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही थी।

चीन की ताओताओ झाओ इसमें 589 अंक के साथ शीर्ष पर थी। ताओताओ (18) हालांकि फाइनल में चीनी ताइपे की येन-चिंग चेंग (22) के बाद पांचवें स्थान पर रही। महिलाओं की 25 मीटर स्पर्धा में अन्य भारतीय रिया शिरीष थट्टे, नाम्या कपूर और दिवांशी क्वालिफिकेशन में क्रमशः 15वें, 18वें और 24वें स्थान पर रहीं।

भारत ने पिछले पांच में से चार आईएसएसएफ जूनियर स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया है । इससे पहले भारत सुहल में 2023 विश्व कप और पिछले साल पेरू के लीमा में संयुक्त जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में शीर्ष पर रहा था।

टॅग्स :निशानेबाजीगोल्ड मेडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट