लाइव न्यूज़ :

इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को आज ही दी गई थी फांसी, जानिए 30 दिसंबर इतिहास में क्यों है खास

By भाषा | Updated: December 30, 2018 12:40 IST

30 दिसंबर 1986 को ब्रिटिश सरकार ने अपने देश की कोयला खदानों में जहरीली गैसे पहचानने के लिए तैनात की गई कनारी चिड़िया को इस काम से हटाने का ऐलान किया और इनकी जगह बिजली से चलने वाले डिटेक्टर लगाए गए।

Open in App

2018 का साल अब बस चंद घंटे का मेहमान है और आते साल की आहट हर गुजरते घंटे के साथ बढ़ती जा रही है। इतिहास में 30 दिसंबर का दिन कई घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें एक मजेदार घटना भी शामिल है। दरअसल 30 दिसंबर 1986 को ब्रिटिश सरकार ने अपने देश की कोयला खदानों में जहरीली गैसे पहचानने के लिए तैनात की गई कनारी चिड़िया को इस काम से हटाने का ऐलान किया और इनकी जगह बिजली से चलने वाले डिटेक्टर लगाए गए।

कोयला खदानों में किसी तरह की दुर्घटना होने पर उनमें बिना रंग और महक की जहरीली गैसें भर जाती हैं, जो इनसानों के लिए खतरनाक होती हैं। ब्रिटेन में इन गैसों का पता लगाने के लिए पीले पंखों वाली कनारी चिड़िया को कोयला खदानों में तैनात किया जाता था और उनके हावभाव से खदान में गैस की मौजूदगी के खतरे का अंदाजा लगाया जाता था।

देश दुनिया के इतिहास में 30 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1803 : भारत में दूसरे मराठा युद्ध के पहले चरण में मराठा प्रमुख दौलत राव सिंधिया और ब्रिटिश सरकार के बीच सुरजी अर्जुनगांव संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1865 : ब्रिटिश लेखक रूडयार्ड किपलिंग का भारत के बम्बई (अब मुंबई) शहर में जन्म हुआ। उन्हें भारत में ब्रिटिश सेनाओं के बारे में लिखी उनकी कहानियों और कविताओं के लिए याद किया जाता है। लघु कथा लेखक, कवि और उपन्यासकार किपलिंग को 1907 में साहित्य के नोबेल से सम्मानित किया गया।

1906 : ढाका में मुस्लिम नेताओं की तीन दिन की बैठक के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम लीग पार्टी के गठन की घोषणा की गई। सर ख़्वाजा सलीमुल्लाह, अमीर अली और सर मियां मुहम्मद शफ़ी को पार्टी के संस्थापकों का दर्जा दिया जाता है।

1922 : सोवियत समाजवादी गणराज्यों के संघ के रूप में सोवियत संघ का गठन किया गया। इसकी राजधानी मास्को थी और 15 गणराज्यों को मिलाकर बनाया गया यह दुनिया का सबसे बड़ा देश था, जिसका 1991 में विघटन हुआ।

1975 : गोल्फ के महानतम खिलाड़ियों में शुमार टाइगर वुड्स का अमेरिका के केलिफोर्निया में जन्म। उन्होंने पेशेवर और गैर पेशेवर दोनो ही तरह की प्रतियोगिताओं में खुद को इस खेल का निर्विवाद महानायक साबित किया।

1986 : ब्रिटिश सरकार ने अपने यहां कोयला खदानों में जहरीली गैसों की मौजूदगी पहचानने के लिए तैनात 200 से अधिक कनारी चिड़िया को इस काम से हटाने का ऐलान किया।

2006 : इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराते हुए मौत की सजा दी गई।

टॅग्स :सद्दाम हुसैनपुण्यतिथिगोल्फ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

विश्वमादुरो और सद्दाम होने के लिए हिम्मत चाहिए!

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज