Bihar: अंतिम संस्कार से पहले 'लाश' हुई जिंदा, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Published: February 15, 2024 03:29 PM2024-02-15T15:29:02+5:302024-02-15T15:32:38+5:30

छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया था। मृतक महिला के अंतिम संस्कार के लिए जब उसे गाड़ी से बिहार लाया जा रहा था तो मृतक महिला की जिंदगी लौट आई

Chhattisgarh doctor Declared Dead 72 years old Woman Back life in bihar | Bihar: अंतिम संस्कार से पहले 'लाश' हुई जिंदा, देखें वीडियो

Photo credit twitter

Highlightsछत्तीसगढ़ के डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया थामृतक महिला के अंतिम संस्कार के लिए बिहार लाया जा रहा थाबिहार के औरंगाबाद में मृतक महिला की धड़कन चलने लगी

Bihar: घर में मातम का माहौल था। बेटों ने मां की अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए प्रस्थान भी कर दिया था। लेकिन 18 घंटे की लंबी यात्रा के बाद बेटे भी तब हैरान रह गए जब मृतक मां की धड़कन चलने लगी। मातम का माहौल अचानक से खुशियों में बदल गया। जी हां... हैरान करने वाला मामला छत्तीसगढ़ और बिहार से जुड़ा हुआ है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया था। मृतक महिला के अंतिम संस्कार के लिए जब उसे गाड़ी से बिहार लाया जा रहा था तो मृतक महिला की जिंदगी लौट आई। चलिए आपको विस्तार से समझाते हैं मामला।

फ्रीप्रेस जर्नल की खबर के अनुसार, छत्तीसगढ़ में जिस बुजुर्ग महिला को मृत घोषित किया गया। वह जब अपने मूल राज्य बिहार में प्रवेश करती है तो चमत्कार हो जाता है। मृतक महिला की धड़कन चलने लगती है। महिला की पहचान रामवती देवी के रूप में की गई है, जो बेगुसराय के नीमा चांदपुरा गांव की मूल निवासी हैं। वह अपने दोनों बेटों मुरारी शाव और घनश्याम शाव के साथ छत्तीसगढ़ गयी थीं। 

खबरों के अनुसार, 11 फरवरी को महिला ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। जिसके बाद उसे छत्तीसगढ़ के कोरवा जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर बेटों ने मां की अंतिम संस्कार के लिए बिहार जाने का फैसला लिया। 12 फरवरी को एक निजी वाहन से शव को बेगुसराय ला रहे थे।

इसी दौरान करीब 18 घंटे से अधिक की यात्रा के बाद जब वे बिहार के औरंगाबाद पहुंचे तो अचानक रामवती को होश आ गया। हालांकि, इस दौरान परिजन डर गए, उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी रोकी और उसे जांचने का साहस जुटाया। उसे जीवित पाकर वे बेगुसराय सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा।

क्या कहते हैं डॉक्टर

डॉक्टरों ने कहा कि मृतक को सड़क मार्ग से लाया जा रहा था तो वाहन के झटके ने सीपीआर का काम किया होगा। जिसके कारण उन्हें होश आ गया। महिला को आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

Web Title: Chhattisgarh doctor Declared Dead 72 years old Woman Back life in bihar

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे