लाइव न्यूज़ :

असम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:45 IST

Open in App

गुवाहाटी/डिब्रूगढ़, 21 जून असम में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। राज्यपाल जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कोविड-19 के सख्त प्रोटोकॉल के बीच अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

राज्यपाल और उनकी पत्नी ने राजभवन में एक योग कार्यक्रम में भागीदारी की, जिसका सोशल मीडिया मंचों द्वारा सीधा प्रसारण किया गया।

राज्यपाल ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘मैंने अपनी पत्नी प्रेम मुखी के साथ राजभवन परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर यह कार्यक्रम डिजिटल मंच के माध्यम से आयोजित किया गया।’’

मुख्यमंत्री सरमा धीमाजी जिले की आधिकारिक यात्रा पर हैं, जहां अपने मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के साथ वह गेरूकामुख स्थित एनएचपीसी परिसर में एक योग सत्र में शामिल हुए।

सरमा ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘कोविड महामारी के बीच योग, जो विश्व को भारत की अमूल्य देन है, प्रतिरक्षा, ऊर्जा और सकारात्मकता को बढ़ाता है। ’’

पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने योगासन करते हुए अपना वीडियो ट्विटर पर साझा किया और ट्वीट में कहा, ‘‘योग तंदुरूस्ती की राह पर ले जाता है...। ’’

इस बीच, डिब्रूगढ़ से प्राप्त एक खबर के मुताबिक, 9 असम राइफल्स के कर्मियों ने अपने-अपने असैन्य प्रशासन, पुलिस और सीआरपीएफ के साथ भारत-म्यामां सीमा पर आठ स्थानों पर योग सत्र का आयोजन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे