लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: मोदी सरकार ने चल दिया राजनीतिक ब्रह्मास्त्र, मिडिल क्लास को होगा जबरदस्त फायदा, सेंसेक्स में 400 अंकों की उछाल 

By विकास कुमार | Updated: February 1, 2019 13:07 IST

BUDGET: मोदी सरकार के इस फैसले के बाद सेंसेक्स में 400 अंकों का जबरदस्त उछाल आया है.

Open in App

मोदी सरकार के बजट से इस बार मिडिल क्लास को बहुत बड़ा तोहफा मिला है. सरकार ने इनकम टैक्स की सीमा को 2.5 लाख से 5 लाख कर दिया है. सरकार के इस कदम को राजनीतिक ब्रहमास्त्र माना जा रह है. पीयूष गोयल की घोषणा के बाद विपक्ष में हताशा और यहां तक कि राहुल गांधी के चेहरे पर निराशा देखी गई. जब इसकी घोषणा की गई तो नरेन्द्र मोदी काफी देर तक मेज थपथपाते रहे. सरकार की कई योजनाएं लोकलुभावना हैं, लेकिन चुनावी साल में इसका अंदाजा पहले ही हो गया था. मोदी सरकार के इस कदम से सेंसेक्स में 400 अंकों का उछाल आया है.

 

 पीयूष गोयल ने बजट भाषण के दौरान एलान किया है कि देश के 12 करोड़ किसानों छोटे किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर महीने सरकार 500 रुपये देगी. जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है सरकार उन्हें सालाना 6 हजार रुपये सीधे उनकें बैंक खाते में भेजेगी. सरकार की इस योजना से अर्थव्यवस्था पर हर साल 1 लाख 20 हजार करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. सरकार यह पैसा कहाँ से लाएगी इसके लिए अभी तक कोई रोडमैप नहीं बताया गया है. इस योजना से सरकार को फिस्कल डेफिसिट को कण्ट्रोल करने में भी मुश्किलें आ सकती हैं. 

 

सरकार के इस कदम का पहले ही अंदाजा लगाया गया था. अरुण जेटली ने कहा था कि सरकार किसानों और कृषि संकट को दूर करने के लिए कई योजनाएं ला सकती है. 

पीयूष गोयल संसद में बजट भाषण पेश कर रहे हैं. अपने भाषण के शुरूआती दौर में ही उन्होंने सरकार द्वारा किए गए योजनाओं का ब्योरा पेश कर रहे हैं. और इस दौरान पीएम मोदी का जोश भी देखने लायक है. हर एक सरकारी घोषणा के बाद पूरे जोर से मेज थपथपा रहे हैं. पीयूष गोयल इस दौरान लगातार सरकार की तरफ से किए गए काम का आंकड़ा पेश कर रहे हैं. उन्होंने जहां एनपीए में आई कमी को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है.

कुछ महत्त्वपूर्ण घोषणाएं 

_छोटे किसानों के हितों के लिए PM किसान योजना को मंज़ूरी दी गई है

-राष्ट्रीय गोकुल योजना के लिए मौजूदा वर्ष में 750 करोड़ रुपये आवंटित 

-12 करोड़ किसान परिवारों को लाभ देने वाली PM किसान योजना दिसंबर, 2018 लागू होगी, सरकारी खजाने पर 75,000 करोड़ का बोझ आएगा 

 -दो हेक्टेयर तक ज़मीन वाले किसानों को 6,000 रुपये प्रतिवर्ष की सहायता दी जाएगी

गिनाई उपलब्धियां 

आवास योजना में 1 करोड़ 53 लाख घर हमने पांच वर्ष में बनाए जो पहले की अपेक्षा 5 गुना है: पीयूष गोयल-पीएम आवास योजना के तहत बने 1.53 करोड़ घर

-सौभाग्य योजना के तहत हर घर को मिला मुफ्त कनेक्शन

 -143 करोड़ LED बल्ब उपलब्ध कराए गए  

-सरकार ने NPA कम करने की कोशिश की 

-आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की 53 करोड़ लोगों को फायदा हुआ है. इससे इलाज में 3000 करोड़ रुपए बचे हैं 

टॅग्स :बजट 2019अरुण जेटलीनरेंद्र मोदीपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो