लाइव न्यूज़ :

कौन थे डीके पारुलकर?, 1971 के युद्ध नायक नहीं रहे, देश कर रहा नमन!, भारतीय वायुसेना ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2025 09:54 IST

पाकिस्तान की कैद से भागने वाले जवानों का बहादुरी से नेतृत्व किया, भारतीय वायुसेना में अद्वितीय साहस, सरलता और गौरव का प्रतीक थे-वे अपनी अंतिम यात्रा पर रवाना हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपारुलकर ने पुणे के पास अपने आवास पर अंतिम सांस ली।पारुलकर 1963 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे।परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

पुणेः 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान की कैद से भागने में जवानों का बहादुरी से नेतृत्व करने वाले भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन (सेवानिवृत्त) डीके पारुलकर का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 82 साल के थे। वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पारुलकर ने पुणे के पास अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

वायुसेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ग्रुप कैप्टन (सेवानिवृत्त) डी.के. पारुलकर वीएम, वीएसएम-1971 के युद्ध नायक, जिन्होंने पाकिस्तान की कैद से भागने वाले जवानों का बहादुरी से नेतृत्व किया, भारतीय वायुसेना में अद्वितीय साहस, सरलता और गौरव का प्रतीक थे-वे अपनी अंतिम यात्रा पर रवाना हो गए हैं।

भारतीय वायुसेना के सभी वायु योद्धा अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।” पूर्व वायुसेना अधिकारी के बेटे आदित्य पारुलकर ने बताया, “मेरे पिता का 82 वर्ष की आयु में सुबह पुणे स्थित हमारे आवास पर हृदयाघात के कारण निधन हो गया।” पारुलकर 1963 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे।

उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। बयान में लिखा है, “1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान, उनका विमान दुश्मन की गोलीबारी की चपेट में आ गया और उनके दाहिने कंधे में चोट लग गई। अपने वरिष्ठों की सलाह के बावजूद कि वे विमान से बाहर निकल जाएं, उन्होंने क्षतिग्रस्त विमान को वापस बेस तक उड़ाया, जिसके लिए उन्हें वायु सेना पदक से सम्मानित किया गया।”

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान, तत्कालीन विंग कमांडर पारुलकर ने पाकिस्तान में युद्धबंदी रहते हुए भी “अपने देश और भारतीय वायुसेना के प्रति असाधारण गर्व और पहल का परिचय दिया। वह भागने के एक प्रयास के अगुआ थे, जिसमें वह अपने दो सहयोगियों के साथ युद्धबंदी शिविर से भाग निकले थे।” उन्हें विशिष्ट सेना पदक से भी सम्मानित किया गया था।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सPuneपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट