लाइव न्यूज़ :

Economic Survey 2023: भारत एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में उभरने के लिए तैयार: अमित शाह

By रुस्तम राणा | Updated: January 31, 2023 22:17 IST

शाह ने एक ट्वीट में कहा, आर्थिक समीक्षा 2023 ने फिर से यह पुष्टि की है ‘अनुभवी कप्तान’ प्रधानमंत्री मोदी ने महामारी के संकटपूर्ण समय में भी अर्थव्यवस्था को सहजता से आगे बढ़ाया।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर शाह ने लिखा- अनुभवी कप्तान’ प्रधानमंत्री मोदी ने महामारी के संकटपूर्ण समय में भी अर्थव्यवस्था को सहजता से आगे बढ़ायाकहा- जब दुनिया मंदी से जूझ रही है, तब सभी क्षेत्रों में प्रगति और आशावाद दिखाता है कि भारत वैश्विक महाशक्ति के तौर पर उभरने को तैयार है

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को आर्थिक समीक्षा 2023 की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड महामारी के संकटपूर्ण समय में अर्थव्यवस्था को सहजता से आगे बढ़ाया।

भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष में घटकर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, भारत दुनिया की सबसे तेजी से वृद्धि करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। आर्थिक समीक्षा 2022-23 में मंगलवार को यह अनुमान जताया गया। 

शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आर्थिक समीक्षा 2023 ने फिर से यह पुष्टि की है ‘अनुभवी कप्तान’ प्रधानमंत्री मोदी ने महामारी के संकटपूर्ण समय में भी अर्थव्यवस्था को सहजता से आगे बढ़ाया। जब दुनिया मंदी से जूझ रही है, तब सभी क्षेत्रों में प्रगति और आशावाद दिखाता है कि भारत वैश्विक महाशक्ति के तौर पर उभरने को तैयार है।” 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में सर्वेक्षण पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, अगले वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की जीडीपी में 6-6.8% की वृद्धि रहने का अनुमान है। वास्तविक जीडीपी वृद्धि के लिए सर्वेक्षण का आधारभूत पूर्वानुमान 6.5 प्रतिशत है।

केंद्र सरकार के मुताबिक, जीडीपी के प्रतिशत के रूप में निजी खपत वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही में 58.4 प्रतिशत रही, जो 2013-14 के बाद से सभी वर्षों की दूसरी तिमाहियों में सबसे अधिक है, व्यापार, होटल और परिवहन जैसी संपर्क-गहन सेवाओं में उछाल देखने को मिला। 

सरकार ने कहा कि निर्माण गतिविधियों के लिए प्रवासी श्रमिकों की वापसी से हाउसिंग मार्केट में पिछले साल 42 महीनों की तुलना में वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में इन्वेंट्री ओवरहैंग में 33 महीने की महत्वपूर्ण गिरावट देखी गई। 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :अमित शाहआर्थिक समीक्षाआम बजट 2023भारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज