लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन, कचरा प्रबंधन में सहयोग के लिये भारत-भूटान ने सहमति पत्र पर किये हस्ताक्षर

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून भारत और भूटान ने पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग के लिये एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने ट्वीट किया, “भारत के भूटान के साथ सहजीवी रिश्ते हैं। आज दोनों देशों ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये जिससे जलवायु परिवर्तन, कचरा प्रबंधन आदि के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।”

मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि भारत के पर्यावरण मंत्रालय और भूटान के राष्ट्रीय पर्यावरण आयोग के बीच बनी इस सहमति से प्रौद्योगिकी, वैज्ञानिक व प्रबंधन क्षमताओं को मजबूती मिलेगी और पर्यावरण के क्षेत्र में परस्पर फायदेमंद साझेदारी को बढ़ावा देने के लिये सहयोग के दायरे का विस्तार होगा।

मंत्रालय ने ट्वीट किया, “यह एमओयू वायुप्रदूषण, कचरा प्रबंधन, रसायनिक प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन आदि के क्षेत्र में एक दूसरे के श्रेष्ठ तरीकों को अपनाने में मदद तथा हमारी साझेदारी को और बढ़ाने के लिये एक मंच होगा।”

एक डिजिटल बैठक के दौरान जावड़ेकर और भूटान के विदेश मंत्री तथा राष्ट्रीय पर्यावरण आयोग के अध्यक्ष तांडी दोरजी ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र