लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के कापसहेड़ा स्थित एक बिल्डिंग में 17 और लोग कोरोना पॉजिटिव, इस बिल्डिंग के कुल 58 लोग हुए संक्रमित

By अनुराग आनंद | Updated: May 3, 2020 17:20 IST

शनिवार को दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके के इसी बिल्डिंग के 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकापसहेड़ा में डीसी ऑफिस के पास ठेके वाली गली में 18 अप्रैल को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था।दिल्ली में अबतक कुल 4122 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं।

नई दिल्ली:दिल्ली के कापसहेड़ा बॉर्डर इलाके में ठेके वाली गली में एक बिल्डिंग में रहने वाले 17 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इस बिल्डिंग में रहने वाले 58 लोग अब तक कोरोना पीड़ित पाए जा चुके हैं। इस बात की जानकारी दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डीएम कार्यालय ने दी है। 

बता दें कि शनिवार को दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके के इसी बिल्डिंग के 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 19 अप्रैल को इस इमारत में पहला केस सामने आया था। इसके बाद इस बिल्डिंग को सील कर दिया गया। सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। शनिवार को रिपोर्ट आई तो 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले। हरियाणा से सटा दिल्ली का कापसहेड़ा काफी सघन इलाका है।

कापसहेड़ा में डीसी ऑफिस के पास ठेके वाली गली में 18 अप्रैल को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था। इलाके में सघन आबादी को देखते हुए प्रशासन ने इस बिल्डिंग को अगले ही दिन यानी 19 अप्रैल को सील कर दिया गया था। बता दें कि दिल्ली में अबतक कुल 4122 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। इनमें से 1256 ठीक हो चुके हैं तो 64 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली में 97  कंटेनमेंट जोन इस समय  हैं। सभी इलाके रेड जोन में हैं। 

बता दें कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने अब तक 14 लाख लोगों के कोरोना टेस्ट पूरे किए हैं। ये आंकड़े 30 जनवरी से अब तक के हैं। केरल में 30 जनवरी को कोरोना वायरस संक्रमण का पहला केस सामने आया था।

आईसीएमआर के मुताबिक हर दिन 70,000 टेस्ट किए जा रहे हैं. कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं, देश में 17 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. लॉकडाउन के बावजूद संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं।

देश में कोरोना वायरस संकट थम नहीं रहा है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 26,535 हो गई है। कोविड-19 के संक्रमण से अब तक कुल 10,017 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं