लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh political crisis: हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट जारी, आशीष शर्मा, होशियार सिंह और केएल ठाकुर ने इस्तीफे सौंपे, भाजपा में होंगे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 23, 2024 12:20 PM

Himachal Pradesh political crisis: कांग्रेस के छह विधायकों की अयोग्यता के बाद अब 62 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या 39 से कम होकर 33 रह गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा में मूल रूप से 68 सदस्यीय है।भाजपा के 25 विधायक हैं।बहुमत के लिए 35 विधायक की जरूरत है।

 

 

Himachal Pradesh political crisis: हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं और उसके टिकट पर आगामी उपचुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस के छह बागी विधायकों - सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजेंद्र राणा, इंद्र दत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा और देवेंद्र कुमार भुट्टो को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उपस्थित रहने तथा कटौती प्रस्ताव व बजट के दौरान राज्य सरकार के पक्ष में मतदान करने के पार्टी के एक व्हिप की अवज्ञा करने के लिए 29 फरवरी को अयोग्य करार दिया गया था। निर्वाचन आयोग ने इनके निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की घोषणा की है। तीन निर्दलीय विधायकों - आशीष शर्मा, होशियार सिंह और के एल ठाकुर ने शुक्रवार को अपने इस्तीफे सौंपे।

उनके निर्वाचन क्षेत्रों में भी उपचुनाव होने की संभावना है। होशियार सिंह ने बाद में संवाददाताओं से कहा था, ‘‘हमने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हम भाजपा में शामिल होंगे और पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।’’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इन नौ विधायकों के समर्थन से राज्य की इकलौती सीट के लिए राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद संकट में आ गयी थी। बहरहाल, सुक्खू की सरकार को अभी कोई खतरा नजर नहीं आता है लेकिन भाजपा उपचुनाव में जीत के साथ उनकी सरकार को गिराने की फिराक में है।

उपचुनाव में भाजपा की जीत से सत्तारूढ़ पार्टी के खेमे में विधायकों की संख्या में कमी आ सकती है। कांग्रेस के छह विधायकों की अयोग्यता के बाद अब 62 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या 39 से कम होकर 33 रह गयी है। विधानसभा में मूल रूप से 68 सदस्यीय है। भाजपा के 25 विधायक हैं। बहुमत परीक्षण के दौरान दोनों पक्षों के बराबरी पर रहने की सूरत में ही अध्यक्ष वोट कर सकते हैं और अभी अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के हैं।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशBJPकांग्रेससुखविंदर सिंह सुक्खू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: कुछ नेताओं का सब कुछ दांव पर है इन चुनावों में

भारतLok Sabha Elections 2024: "मैं धर्म के आधार पर आरक्षण की इजाजत नहीं दूंगा, कांग्रेस पहले ही धर्म के आधार पर देश को बांट चुकी है", नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: ''नरेंद्र मोदी दक्षिण और उत्तर भारतीयों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, जहर उगल रहे हैं'', सिद्धारमैया का प्रधानमंत्री पर हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: "केजरीवाल का जेल में दिमाग खत्म हो गया है, उन्होंने उस कांग्रेस को गले लगाया, जिसका अन्ना हजारे ने विरोध किया था'', योगी आदित्यनाथ ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "राहुल गांधी संविधान की नहीं कांग्रेस की चिंता करें, जिसे उन्होंने बर्बाद कर दिया है", आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस नेता पर हमला

भारत अधिक खबरें

भारतSwati Maliwal ‘assault’ case: मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराएंगी आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल, तीस हजारी अदालत पहुंचीं, केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार पर केस

भारत"बुलडोजर कहां चलाना है ये यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से सीखिए": इंडी गठबंधन से बोले पीएम मोदी, देखें वीडियो

भारतSwati Maliwal Assault Case: कैसे हुआ स्वाति मालीवाल पर हमला? दिल्ली पुलिस करेगी खुलासा, सीएम केजरीवाल के आवास के CCTV फुटेज की होगी जांच

भारतविदेश मंत्री जयशंकर ने बताई 'मोदी जी ने वार रुकवा दी पापा' के पीछे की असली कहानी, जानें पीएम ने युद्ध रोकने के लिए क्या किया

भारतMaharashtra Lok Sabha Elections 2024: अगली पीढ़ी पर ध्यान नहीं, पीएम मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री पद चाहिए, ठाकरे ने कहा- बेरोजगारी और महंगाई से हर कोई प्रभावित...