लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के 14 जिलों में पटाखों पर बैन, दीपावली से पहले सरकार ने उठाया कदम

By विनीत कुमार | Updated: October 31, 2021 13:34 IST

दिल्ली के नजदीक पड़ने वाले हरियाणा के 14 जिलों में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियणा के 14 जिलों में पटखों की बिक्री और इस्तेमाल पर बैन, ऑनलाइन भी नहीं खरीद सकेंगे।दिल्ली से नजदीक वाले जिलों में लगाया गया है ये बैन, फरीदाबाद सहित गुरुग्राम, झज्जर, जिंद, करनाल आदि शामिल।भिवानी, चरखी दादरी, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत में भी पटाखों पर बैन।

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के 14 जिलों में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। ये जिले देश की राजधानी दिल्ली से करीब हैं। दिवाली के त्योहार से ठीक पहले ये कदम उठाया गया है। सरकार की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी कर पटाखों पर बैन के निर्देश दिए गए। ऑनलाइन साइट भी इन जिलों में पटाखों की कोई डिलिवरी नहीं कर सकेंगे।

हरियाण के जिन 14 जिलों में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जिंद, करनाल, महेंद्रगढ़, नुह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत शामिल हैं।

सरकार के अनुसार ये नियम उन शहरों में भी लागू होगा जहां पिछले साल नवंबर में हवा में प्रदूषण का स्तर खराब या उससे ऊपर के स्तर पर था। इसके अलावा जिन शहरों में एयर क्वालिटी मध्यम है, वहां ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

दिल्ली में पटाखों पर लगा हुआ है बैन

इससे पहले पिछले महीने वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए पटाखों को जमा करने, बिक्री और इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी। इस बीच दिल्ली के 50 से अधिक लाइसेंसधारी व्यापारियों ने शनिवार को दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और दिवाली से पहले राजधानी में हरित पटाखों को बेचने की अनुमति देने का अनुरोध किया।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि उसने पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया है। सभी प्रकार के पटाखों के भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिका का विरोध करते हुए, दिल्ली सरकार ने तर्क दिया है कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के फैसले के मद्देनजर पटाखों की बिक्री नहीं की जा सकती है और यहां तक ​​कि पटाखों के स्टॉक को भी शहर से बाहर नहीं ले जाया जा सकता है। 

दिल्ली सरकार ने र 27 अक्टूबर से ‘पटाखे नहीं दीया जलाओ’ अभियान की शुरुआत भी की है। 

टॅग्स :दिवालीहरियाणादिल्ली-एनसीआरदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?