लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में आठ वर्षीय दलित बच्ची की हत्या के मामले में दादा-दादी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 24, 2021 18:28 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र) 24 सितंबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र में 20 सितंबर को आठ वर्षीय बच्‍ची की रहस्यमयी मौत के मामले में पुलिस उसके दादा-दादी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस का दावा है कि पड़ोसी को फंसाने के लिये दादा-दादी ने अपनी पौत्री की हत्‍या की ताकि उसे जेल भिजवाया जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस के सामने कुछ पुख्ता सबूत मिलने पर दादा लेखराज और दादी संपत ने इस भयानक अपराध को कबूल कर लिया है।

पुलिस के अनुसार लड़की कई हफ्तों से स्कूल नहीं जा रही थी लेकिन संदेह तब पैदा हुआ जब दादा-दादी ने दावा किया कि घटना के दिन वह स्कूल गई थी। उन दोनों ने अपनी कहानी को सही साबित करने के लिए अपराध स्थल के पास स्कूल बैग भी रखा था। पुलिस ने बताया कि कई लोगों ने दादा-दादी को उस खेत के पास देखा था जहां से बच्ची का शव बरामद किया गया था।

उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र के किशनगढ़ गांव के पास एक खेत से सोमवार को आठ वर्षीय दलित बालिका का शव पुलिस ने बरामद किया था, तब परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।

इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। बच्‍ची की दादी ने तब कहा था कि पीड़िता सुबह करीब आठ बजे स्कूल के लिए निकली थी और दोपहर को उसके स्कूल बैग को कुछ राहगीरों ने देखा और शोर मचाया। जांच में पता चला कि वह स्कूल नहीं पहुंची। बाद में उसका शव खेत में मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो