लाइव न्यूज़ :

अवकाश खत्म होने के बाद भी खाली पड़े रहे सरकारी कार्यालय

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 12, 2018 23:09 IST

पांच दिनों का अवकाश मिलने के बाद भी सोमवार को कामकाज के पहले दिन शहर के अनेक सरकारी कार्यालय वीरान नजर आए...

Open in App

लग रहा है कि सरकारी कर्मचारियों का दिवाली उत्सव अभी खत्म नहीं हुआ है. पांच दिनों का अवकाश मिलने के बाद भी सोमवार को कामकाज के पहले दिन शहर के अनेक सरकारी कार्यालय वीरान नजर आए. इसका असर अपने काम के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर लगानेवालों पर दिखा.

आज सोमवार को शहर के विविध सरकारी कार्यालयों की कुर्सियां कर्मचारियों के अभाव में वीरान दिख रही थी. दिवाली उत्सव पर बुधवार से शुक्रवार तक शासकीय कार्यालयों को अवकाश था. इसमें महीने का दूसरा शनिवार और रविवार जुड़ जाने से लगातार पांच दिनों का अवकाश कर्मचारियों को मिल गया. अवकाश खत्म होने के बाद सोमवार को कार्यालयों के खुलने की उम्मीद के साथ नागरिकों और किसानों को भी थी. सोमवार को शासकीय कार्यालय खोले गए. लेकिन कार्यालय से संबंधित अनेक अधिकारी-कर्मचारियों की कुर्सियां खाली पड़ी नजर आर्इं. 

शहर में स्थित जिला परिषद, विभागीय आयुक्तालय, जिलाधिकारी कार्यालय, भूजल सर्वेक्षण, कृषि विभाग, प्रशासनिक इमारत के विविध कार्यालयों में आज अघोषित अवकाश की तरह का वातावरण नजर आ रहा था. पिछले सप्ताह दिवाली उत्सव पर लगातार पांच दिन अवकाश होने से कर्मचारियों ने सोमवार से ही अवकाश का माहौल बना लिया था. 

पांच दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को कार्यालयों के खुलने के बाद अनेक कर्मचारी अवकाश पर थे. कुछ अवकाश पर होने जैसा बरताव करते दिखें. कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी और पांच दिनों के अवकाश के माहौल में आज अनेक कार्यालयों में कर्मचारी गप्पे हांकने में लगे थे. संबंधित अधिकारी भी इसे अनदेखा करते नजर आएं.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी