छत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका चुनावः 115 वार्ड और भाजपा टिकट के लिए 1350 लोगों ने किया आवेदन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2025 17:55 IST2025-12-10T17:54:44+5:302025-12-10T17:55:54+5:30

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation Elections: भाजपा ने इन 115 वार्ड में चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे थे। हमें अब तक 1,350 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation Elections 1350 people applied 115 wards and BJP tickets | छत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका चुनावः 115 वार्ड और भाजपा टिकट के लिए 1350 लोगों ने किया आवेदन

सांकेतिक फोटो

HighlightsChhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation Elections: मतदान अगले महीने (जनवरी 2026) होने की संभावना है।Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation Elections: छत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका में 115 वार्ड हैं। Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation Elections:राजनीतिक दलों ने इन चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Chhatrapati Sambhajinagar: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका के आगामी चुनाव लड़ने के लिए अब तक 1,350 लोगों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में स्थानीय नगर निकाय चुनावों का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है, लेकिन मतदान अगले महीने (जनवरी 2026) होने की संभावना है।

प्रमुख राजनीतिक दलों ने इन चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। छत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका में 115 वार्ड हैं। भाजपा नेता समीर राजुरकर ने बताया, “भाजपा ने इन 115 वार्ड में चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे थे। हमें अब तक 1,350 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जिनमें शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के लोग भी शामिल हैं।” उन्होंने कहा, “आवेदन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भेजे जाएंगे, जो इन पर अंतिम निर्णय लेंगे। हम अन्य राजनीतिक दलों से एक कदम आगे हैं। इससे हमें चुनावों की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।”

Web Title: Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation Elections 1350 people applied 115 wards and BJP tickets

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे