लाइव न्यूज़ :

166 अतिरिक्त हरित क्षेत्रों में ड्रोन संचालन के लिए सरकार की मंजूरी

By भाषा | Updated: May 29, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने देशभर में 166 नये हरित क्षेत्रों में जमीन से 400 फुट की ऊंचाई पर ड्रोन संचालन की अनुमति दी है।

‘अनुमति नहीं, उड़ान नहीं’ (एनपीएनटी) योजना के तहत एक ऑपरेटर को प्रत्येक ड्रोन उड़ान से पहले एक ऐप का उपयोग करके विमानन नियामक डीजीसीए से अनुमति लेने की आवश्यकता होती है। अगर यह अनुमति नहीं मिली तो ड्रोन खुद काम नहीं करेगा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, ‘‘इन स्वीकृत ‘ हरित क्षेत्र’ में उड़ान भरने के लिए केवल डिजिटल स्काई पोर्टल या ऐप के माध्यम से उड़ानों के समय और स्थान की सूचना की आवश्यकता होगी।’’

बयान में कहा गया है कि ये 166 हरित क्षेत्र मंत्रालय द्वारा अब तक स्वीकृत 66 हरित क्षेत्र के अतिरिक्त हैं।

शनिवार को जिन नए क्षेत्रों को मंजूरी दी गई है वे आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी