लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी पंडितों को लेकर बोले गुलाम नबी आजाद- उन्हें अस्थायी रूप से जम्मू में स्थानांतरित किया जाना चाहिए

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 26, 2022 12:27 IST

गुलाम नबी आजाद ने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि रोजगार से ज्यादा महत्वपूर्ण जीवन है और सरकार को कश्मीरी पंडितों को जम्मू स्थानांतरित करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में पिछले साल अक्टूबर से लक्षित हत्याओं की एक श्रृंखला देखी जा रही है। एलजी मनोज सिन्हा ने पिछले हफ्ते कहा था कि घाटी में सेवा देने वाले कश्मीरी पंडितों को उनके कर्तव्यों में शामिल नहीं होने पर उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा।उन्होंने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि रोजगार से ज्यादा महत्वपूर्ण जीवन है।

श्रीनगर: डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कश्मीर में स्थिति में सुधार होने तक जम्मू-कश्मीर सरकार के कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को अस्थायी रूप से जम्मू में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि रोजगार से ज्यादा महत्वपूर्ण जीवन है और सरकार को कश्मीरी पंडितों को जम्मू स्थानांतरित करना चाहिए।

आजाद ने कहा, "सरकार को चाहिए कि कश्मीरी पंडित कर्मचारियों का तबादला जम्मू कर दे और स्थिति में सुधार होने पर ही उनका तबादला वापस किया जाए। अगर हमारी सरकार सत्ता में आती है तो हम स्थिति में सुधार होने तक कश्मीरी पंडितों को जम्मू स्थानांतरित कर देंगे।" एलजी मनोज सिन्हा ने पिछले हफ्ते कहा था कि घाटी में सेवा देने वाले कश्मीरी पंडितों को उनके कर्तव्यों में शामिल नहीं होने पर उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा।

प्रवासी कश्मीरी पंडित सरकार के फैसले का विरोध करते हुए दावा कर रहे हैं कि उन्हें आतंकियों से खतरा है और वे काम पर वापस नहीं जा सकते। एएनआई ने कश्मीरी पंडित के हवाले से कहा, "हमें बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, ताजा मामला बुधवार रात का है। हमें बताया गया था कि हमारी पोस्टिंग की जगह के बाहर एक पुलिसकर्मी तैनात किया जाएगा। लेकिन हमें प्रशासन की सुरक्षा नीति पर भरोसा नहीं है।"

टॅग्स :गुलाम नबी आजादजम्मू कश्मीरकश्मीरी पंडित
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र