लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने सामाजिक बदलाव के लिए छात्रों से प्रेरणा स्रोत बनने की अपील की

By भाषा | Updated: May 29, 2021 16:39 IST

Open in App

अमरावती (महाराष्ट्र), 29 मई केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 21वीं सदी में सामाजिक और आर्थिक बदलाव के लिए छात्रों से प्रेरणा स्रोत बनने की शनिवार को अपील की।

गडकरी ने संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय के 37वें दीक्षांत समारोह के मौके पर अपने ऑनलाइन संबोधन में कहा, ‘‘क्योंकि 21वीं सदी भारत की है और इसलिए लोगों के जीवन में सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाने चाहिए।’’

उन्होंने विश्वविद्यालय से सभी गांवों को आदर्श बनाने के लिए तकनीकी नवाचारों का उपयोग करने को कहा।

नागपुर से सांसद ने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय को ऐसी परियोजनाएं शुरू करनी चाहिए जो अपने आसपास के समुदाय की समस्याओं का समाधान करें। क्षेत्र के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में योगदान के लिए विश्वविद्यालय, उसके शिक्षकों और छात्रों को मिलकर काम करना चाहिए।’’

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने छात्रों से जीवन में संकल्प लेने की अपील की, जिसे उन्होंने सफल बनने के लिए जरूरी बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘संकल्प से ही सफलता मिलती है। उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता