लाइव न्यूज़ :

फ्रांस ने पूर्वोत्तर, जम्मू कश्मीर में पर्यटन, अन्य संभावित क्षेत्रों में सहयोग की इच्छा जताई

By भाषा | Updated: November 20, 2020 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवम्बर फ्रांस ने पूर्वोत्तर क्षेत्र और जम्मू एवं कश्मीर में पर्यटन और अन्य संभावित क्षेत्रों में सहयोग के अवसर तलाशने की इच्छा व्यक्त की है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेनिन ने पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मामलों के केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को इस इच्छा से अवगत कराया।

बयान के अनुसार, सिंह ने पूर्वोत्तर राज्यों में विभिन्न संभावित परियोजनाओं पर भी चर्चा की।

इस बयान के अनुसार, राजदूत ने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि फ्रांस सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र और जम्मू एवं कश्मीर में पर्यटन और अन्य संभावित क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों का पता लगाना चाहती है।

लेनिन ने इस साल की शुरुआत में कश्मीर घाटी की अपनी यात्रा की यादों को साझा किया।

पूर्वोत्तर के लिए, सिंह ने कहा कि अनन्वेषित संभावनाओं के कई क्षेत्र थे, जिनमें संभावनाओं को तलाशने का इंतजार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इनमें पर्यटन, हस्तकला, हथकरघा के साथ-साथ खाद्य और फल क्षेत्र शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए