लाइव न्यूज़ :

शराब खरीदने के लिए पैसे मांगने पर पांच लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या की

By भाषा | Updated: November 4, 2020 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर दिल्ली के लाजपत नगर में शराब खरीदने के लिए पैसे मांगने को लेकर 23 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पांच लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आकिफ नामक इस शख्स को मंगलवार शाम को दक्षिण पूर्व दिल्ली के लाजपत नगर-दो में एक पार्क के अंदर मृत पाया गया।

पुलिस ने कहा कि उसे लाजपत नगर पुलिस थाने में ‘खराब चरित्र का व्यक्ति' घोषित किया गया था और वह पहले डकैती और झपटमारी सहित दो आपराधिक मामलों में शामिल था ।

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार शाम को उस समय हुई जब आकिफ पांच अन्य लोगों के साथ लाजपत नगर-दो में पार्क के बगल में एक नाले के पास रम्मी खेल रहा था ।

पुलिस ने कहा कि आकिफ ने शराब खरीदने के लिए बाकियों से पैसे मांगे जिसके बाद उनके बीच झगड़ा हो गया।उनके बीच लड़ाई के दौरान आकिफ पर कुदाल से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई ।

पुलिस उपायुक्त(दक्षिणपूर्व) आर पी मीणा ने कहा, “हमें शाम छह बजे के करीब लाजपत नगर-दो के एक पार्क में एक व्यक्ति का शव पाए जाने के बारे में एक फोन आया। बाद में मृतक की पहचान नेहरू नगर के रहने वाले आकिफ के रूप में हुई।"

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया और हत्या में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान नेहरू नगर स्थित आदिवासी शिविर के निवासी राकेश (24), राहुल (22), श्याम (24), मुकेश (24) और महेश (22) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी एक वेडिंग बैंड में काम करते हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह