लाइव न्यूज़ :

केरल में चलती ट्रेन के मालवाहक डिब्बे में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: January 17, 2021 17:02 IST

Open in App

तिरुनवंतपुरम, 17 जनवरी केरल में रविवार को एक चलती ट्रेन के मालवाहक (पार्सल) डिब्बे में आग लग गई। रेलवे सूत्रों ने बताया कि आग के बगल के सवारी डिब्बे में फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया।

उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन फाटक के गेटकीपर ने वहां से ट्रेन के गुजरने के दौरान इंजन के बगल में स्थिति मालवाहक डिब्बे से सबसे पहले धुआं देखा और अधिकारियों को सुबह करीब सात बजकर 40 मिनट पर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद मेंगलुरु से तिरुवनंतपुरम जा रही मालाबार एक्सप्रेस को यहां से करीब साठ किलोमीटर दूर इवाडा में रोका गया।

दमकल कर्मियों ने कहा कि ट्रेन को सही समय पर रोक दिये जाने से आग अन्य डिब्बों में नहीं फैली और बड़ा हादसा टल गया।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक गेटकीपर ने इवाडा से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित वरकाला के स्टेशन मास्टर को इस बारे में जानकारी दी जिन्होंने ट्रेन के चालक और गार्ड को तत्काल इस बारे में सूचित किया। सूचना मिलने पर ट्रेन को फौरन रोका गया।

सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दमकलकर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ट्रेन में मौजूद अग्निशमन उपकरणों से आग को बुझाने का प्रयास किया गया।

ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री शिनोज ने कहा कि धुआं देख उसे पहले लगा कि किसी ने सड़क किनारे कूड़ा या कुछ और जलाया होगा। बाद में उसने पुलिस नियंत्रण कक्ष को इस बारे में सूचित किया।

सूत्रों ने कहा कि इस आग में दो मोटरसाइकिल और डिब्बे में रखा कुछ अन्य सामान जला है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने तक कसारगोड रेलवे पार्सल कार्यालय के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।

सूत्रों ने ज्यादा विवरण दिये बगैर कहा कि शुरुआती आकलन के मुताबिक ऐसा संदेह है कि एक मोटरसाइकिल की वजह से आग लगी होगी।

अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद ट्रेन को आगे के सफर के लिये रवाना कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां