लाइव न्यूज़ :

महिला आरक्षी ने अपने आवास पर की आत्महत्या

By भाषा | Updated: September 16, 2021 15:20 IST

Open in App

बदायूँ (उप्र), 16 सितंबर बदायूं के थाना दातागंज में कार्यरत महिला आरक्षी ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे दातागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गई, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण सिंह चौहान व क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह दातागंज पहुंच गए हैं और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ पर तैनात महिला आरक्षी शुभलता(26) दातागंज कस्बे में किराए के मकान में अपनी बहन और भाई के साथ रहती थी।

उन्होंने बताया कि आज सुबह साढ़े दस बजे के आसपास उसकी बहन ने शुभलता को कमरे में फंदे पर लटका देखा और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि महिला आरक्षी रायबरेली की रहने वाली थी । उसकी पहली पदस्थापना दातागंज क्षेत्र में ‘डायल 112’ में हुई थी। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos