लाइव न्यूज़ :

श्रमिकों के लिए खुशखबरी, 10 मिनट ज्यादा काम भी माना जाएगा ओवरटाइम, कंपनियों को करना होगा इन बातों का सख्ती से पालन

By अमित कुमार | Updated: April 24, 2021 17:33 IST

मौजूदा कानून के तहत कम से कम आधा घंटा अतिरिक्‍त कार्य को ही ओवरटाइम में गिना जाता है, लेकिन सरकार इसको बदलने की तैयारी में है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों की मानें तो इस महीने के अंत तक इस कानून को अमल में लाया जा सकता है।नए श्रमिक कानून आने के बाद लोगों को राहत मिल सकती है।कुछ दिन पहले ही केंद्रीय श्रम एवं रोजगार कल्याण मंत्रालय ने इस पर अपनी बात भी रखी थी।

सरकार द्वारा जल्द ही श्रमिकों के लिए नए वेज कोड अमल में लाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत श्रमिकों को कई तरह की सुविधाएं भी दी जाएगी। इसके अनुसार अधिकतम काम के घंटे को 12 घंटे करने का प्रस्ताव किया गया है। नियमों के अनुसार, भले ही कोई कर्मचारी 15 से 30 मिनट तक अतिरिक्त काम करता है, इसे 30 मिनट के ओवरटाइम के रूप में गिना जाएगा, जिसके लिए कर्मचारियों को अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।

इसके अलावा, ड्राफ्ट नियमों के अनुसार, कोई भी कर्मचारी जो लगातार 5 घंटे तक काम किया हो, उसे आधे घंटे का आराम दिया जाना चाहिए। किसी भी वर्कर के लिए 5 घंटे से अधिक समय तक लगातार काम करना निषिद्ध है। नए श्रम कानूनों में कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी कर्मचारियों को पीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं मिलें। 

अगर कोई भी कंपनी ऐसा नहीं करती है तो उस पर एक्शन लिया जा सकता है। ऐसे में सभी कंपनियों को नए वेज कोड को फॉलो करना ही होगा। मंत्रालय ने नए श्रम कानूनों पर सभी हितधारकों से विचार, सुझाव और टिप्‍पणी मांगने के साथ विचार भी कर रहा है। 

बता दें कि सरकार ने 29 केंद्रीय लेबर कानूनों को मिलाकर 4 नए कोड बनाए हैं. इनका नाम है इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड, कोड ऑन ऑक्‍यूपेशनल सेफ्टी, हेल्‍थ एंड वर्किंग कंडीशंस कोड (ओएसएच), सोशल सिक्‍योरिटी कोड और कोड ऑन वेजेस। 

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना