लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 4, 2023 10:55 IST

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों में लग गया है। आयोग ने चुनाव संबंधित राज्यों में ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए दिशा-निर्देश जारी करना शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव की तैयारियां जोरों पर चुनाव आयोग इन राज्यों के मुख्य सचिवों और निर्वाचन अधिकारियों को जारी किया निर्देश आयोग ने चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों की उनके गृह जिले में पोस्टिंग नहीं करने का आदेश दिया

दिल्ली: चुनाव आयोग मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग गया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिवों और राज्य चुनाव आयुक्तों को दिशा-निर्देश जारी करना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार आयोग ने चुनाव संबंधित राज्यों में ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए संबंधित अधिकारियों को एक आदेश पत्र जारी किया है। 

आयोग ने अपने पत्र में पांचों राज्यों के मौजूदा विधानसभा के कार्यकाल की समाप्ति की तारीख का भी उल्लेख किया है। चुनाव आयोग के अनुसार नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा सीट है। वहीं मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें के लिए मतदान होना है। 

मिजोरम 40 विधानसभा सीटों वाला सबसे छोटे राज्य है, वहीं अगर राजस्थान की बात करें तो 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होंगे। तेलंगाना में कुल 119 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है।

आयोग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए नए सिरे से विशेष संक्षिप्त समीक्षा करने को कहा है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और राज्य मुख्य चुनाव आयुक्तों को आदेश दिया है कि चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों की उनके गृह जिले में पोस्टिंग नहीं करने के साथ लंबे समय से जिस स्थान पर सेवा दे रहे वहां से ट्रांसफर कर दिया जाए।

टॅग्स :चुनाव आयोगमध्य प्रदेशराजस्थानछत्तीसगढ़तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतAmbedkar Jayanti April 14: महिलाओं को बनाना चाहते थे ‘नीति निर्माता’

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना