लाइव न्यूज़ :

Eid al-Fitr 2025 Wishes: पीएम मोदी, सीएम योगी समेत नेताओं ने दी ईद की मुबारक, देशभर में लोग मना रहे ईद का जश्न

By अंजली चौहान | Updated: March 31, 2025 11:53 IST

Eid al-Fitr 2025 Wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पीएम मोदी ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी।

Open in App

Eid al-Fitr 2025 Wishes: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोगों को ईद-उल-फितर की बधाई देते हुए कामना की कि यह त्योहार समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार शाम ईद-उल-फितर का चांद नजर आने के साथ ही रमजान का महीना संपन्न हो गया और सोमवार को देशभर में ईद मनाई जा रही है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ईद-उल-फितर की हार्दिक बधाई। यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। यह त्योहार आपके लिए खुशहाली लाए और आपको आपके सभी प्रयासों में सफलता मिले। ईद मुबारक।’’ 

योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि इस पर्व पर सभी को सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।’’ 

कार्यालय ने लिखा, ‘‘मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-फित्र का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है।’’ मुख्यमंत्री ने लोगों से इस पर्व पर ‘‘सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेने’’ का आग्रह किया। 

इससे पहले दिन में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं, और इस बात पर जोर दिया कि यह त्योहार भाईचारे की भावना को मजबूत करता है और करुणा और दान को बढ़ावा देता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई। यह त्योहार भाईचारे की भावना को मजबूत करता है और करुणा और दान को अपनाने का संदेश देता है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियाँ लाए और सभी के दिलों में अच्छाई के मार्ग पर आगे बढ़ने की भावना को मजबूत करे।"

कई अन्य प्रमुख नेताओं ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी शुभकामनाएं साझा करते हुए कहा, "ईद-उल-फितर की बधाई। यह त्योहार सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लाए। आशा है कि यह दिन पूरे समाज में सद्भाव और भाईचारे के बंधन को और मजबूत करेगा। ईद मुबारक!"

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार शाम ईद-उल-फित्र का चांद आसमान में नजर आ गया। इसी के साथ रमजान का पवित्र महीना संपन्न हो गया और सोमवार को देशभर में ईद मनाई जा रही है।

टॅग्स :ईदयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीभारतत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारत अधिक खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?