लाइव न्यूज़ :

डीटीसी बस खरीद मामला: मंत्री ने भाजपा विधायक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया

By भाषा | Updated: August 26, 2021 22:40 IST

Open in App

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने लो-फ्लोर बसों की खरीद के संबंध में ‘‘अपमानजनक आरोप’’ लगाने के लिए भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि का मुकदमा दायर किया है और उनसे पांच करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। मंत्री ने गुप्ता द्वारा ट्विटर और फेसबुक पर उनके खिलाफ पोस्ट की गई सभी मानहानिकारक सामग्री को हटाने की भी मांग की है। भाजपा विधायक गुप्ता ने इस पर कहा कि गहलोत का मानहानि का मामला सत्य की आवाज को दबाने की कोशिश है। मंत्री के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, "विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ एक दीवानी मुकदमा और आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है, क्योंकि उन्होंने दुर्भावनापूर्ण मकसद के लिए और इसके माध्यम से राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए जानबूझकर परिवहन मंत्री को बदनाम किया और उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल किया।" आपराधिक मानहानि के मुकदमे में, गहलोत ने गुप्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 501 के तहत उनकी "अपमानजनक टिप्पणी" के लिए कार्रवाई की मांग की है। बयान में कहा गया है, "यह भी मांग की गई है कि विजेंद्र गुप्ता को लो-फ्लोर बसों की खरीद के संबंध में वादी के खिलाफ साक्षात्कार देने, लेख लिखने, ब्लॉग लिखने या किसी अन्य तरह से बयान देने से रोका जाए।" इस पर भाजपा विधायक ने कहा कि वह आप सरकार की खोखली धमकियों' से नहीं डरते हैं और वह चाहते हैं कि जनता का पैसा लूटने के लिए दोषी पर मामला दर्ज किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं कालिता माजी? जानिए घरों में बर्तन मांजने से लेकर बीजेपी की टिकट से विधायक बनने तक का सफर

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारतDelhi Budget Session 2026: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को मिला धमकी भरा मेल, विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी; आज है बजट की पेशी

भारतबिहार: निशांत कुमार और विधायक मैथिली ठाकुर का डीपफेक तस्वीर बनाकर युवक ने किया सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला