Lok Sabha Elections 2024: "दिग्विजय सिंह को पैक करके भेजेंगे... सीधे पाकिस्तान में मिलेंगे", मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक ने की विवादित टिप्पणी, गर्म हुई सियासत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: April 10, 2024 08:57 AM2024-04-10T08:57:20+5:302024-04-10T09:01:06+5:30

मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने विवादित बयान देते हुए कहा कि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की हार के बाद दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान भेजा जाएगा।

Lok Sabha Elections 2024: "Digvijay Singh will be packed and sent like this... he will meet directly in Pakistan", controversial comment made by BJP MLA in Madhya Pradesh, politics heated up | Lok Sabha Elections 2024: "दिग्विजय सिंह को पैक करके भेजेंगे... सीधे पाकिस्तान में मिलेंगे", मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक ने की विवादित टिप्पणी, गर्म हुई सियासत

फाइल फोटो

Highlightsमध्य प्रदेश में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ दिया विवादित बयान भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हार के बाद दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान भेजा जाएगादिग्विजय सिंह ने विधायक शर्मा के बयान पर कहा कि वो इस मामले में कानूनी एक्शन लेंगे

भोपाल: मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के बीच भारी सियासी बवाल खड़ा हो गया, जब भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की हार के बाद दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान भेजा जाएगा।

विधायक शर्मा के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उनकी कानूनी टीम बयान का आकलन कर रही है और जल्द ही उनके खिलाफ उचित एक्शन लिया जाएगा।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेता के खिलाफ यह बयान सोमवार को बियोरा में पत्रकारों के साथ बात करते हुए दिया है। 

शर्मा ने पत्रकारों के साथ बात करते हुए कहा, “भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ लोकसभा सीट के बियोरा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से अधिक वोटों से पार्टी उम्मीदवार रोडमल नागर की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया है और हम लोकसभा सीट की सीट आठ लाख वोटों से जीतेंगे।“

उन्होंने आगे कहा, 'जो 'राजा' (दिग्विजय सिंह) यहां घूम रहे हैं, उन्हें इस तरह पैक करके भेजा जाएगा कि उन्हें हिंदुस्तान में नहीं बल्कि इस्लामाबाद या लाहौर में जगह मिलेगी क्योंकि उनके प्रशंसक अब इस मध्य प्रदेश और देश में मौजूद नहीं हैं लेकिन वे सीमा पार जरूर मौजूद हैं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं।"

शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैं इस बारे में कोई नई बात नहीं करना चाहता। इसके अलावा उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। मेरे वकील बयान की जांच कर रहे हैं और वे उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।''

मालूम हो कि कांग्रेस ने राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रोडमल नागर के खिलाफ दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है। उन्होंने 2019 के भारतीय आम चुनाव में भोपाल निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन प्रज्ञा सिंह ठाकुर से हार गए। हालांकि दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ सीट से 1984 और 1991 में जीत हासिल की थी।

Web Title: Lok Sabha Elections 2024: "Digvijay Singh will be packed and sent like this... he will meet directly in Pakistan", controversial comment made by BJP MLA in Madhya Pradesh, politics heated up

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे