लाइव न्यूज़ :

इस साल शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार के लिये चुने गए साईं कृष्णन सहित दर्जन भर वैज्ञानिक

By भाषा | Updated: September 26, 2019 22:42 IST

सीएसआईआर के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में इस सम्मान के लिये चुने गये वैज्ञानिकों में पुणे स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डा. के साईं कृष्णन और दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग प्रतिरोध विज्ञान संस्थान के डा. सौमेन बसक शामिल हैं। इन्हें जीव विज्ञान के क्षेत्र में शांति स्वरूप भटनागर सम्मान दिया जायेगा।

Open in App

विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये विज्ञान एवं ओद्यौगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा हर साल दिये जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मान शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार 2019 की बृहस्पतिवार को घोषणा की गयी। सीएसआईआर के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में इस सम्मान के लिये चुने गये वैज्ञानिकों में पुणे स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डा. के साईं कृष्णन और दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग प्रतिरोध विज्ञान संस्थान के डा. सौमेन बसक शामिल हैं। इन्हें जीव विज्ञान के क्षेत्र में शांति स्वरूप भटनागर सम्मान दिया जायेगा।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डा. हर्षवर्धन की मौजूदगी में इन पुरस्कारों की घोषणा की गयी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सात विभिन्न श्रेणियों में इस सम्मान से वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया जाता है। रसायन विज्ञान के क्षेत्र में इस साल के शांति स्वरूप भटनागर सम्मान के लिये आईआईटी मुंबई के डा. राघवन बी सुनोज और बेंगलुरु स्थित जवाहर लाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च के डा. तापस कुमार माजी को संयुक्त रूप से चुना गया है।

पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और ग्रहीय विज्ञान के क्षेत्र में आईआईटी मुंबई के वैज्ञानिक डा. सुबिमल घोष और इंजीनियरिंग साइंस के क्षेत्र में बेंगलुरु स्थित माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया के डा. माणिक शर्मा को इस सम्मान से नवाजा जायेगा। वहीं, गणित के क्षेत्र में चेन्नई स्थित गणितीय विज्ञान संस्थान के डा. दिशांत मयूरभाई पंचोली और कोलकाता स्थित भारतीय सांख्यकीय संस्थान की डा. नीना गुप्ता को तथा चिकित्सा क्षेत्र में दिल्ली स्थित जेनेटिक इंजीनियरिंग एवं बायोटेक्नोलॉजी केन्द्र के डा. धीरज कुमार तथा हैदराबाद स्थित एल वी प्रसाद नेत्र संस्थान के डा. मोहम्मद जावेद अली को यह सम्मान दिया जायेगा।

भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान के डा. अनिंदा सिन्हा और मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के डा. शंकर घोष को इस साल के शांति स्वरूप भटनागर सम्मान के लिये चुना गया है।

टॅग्स :साइंटिस्टसाइंस न्यूज़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वह्यूगो-बाल्जाक और फॉरेंसिक जांच के आविष्कारक विडोक

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट