लाइव न्यूज़ :

मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 9, 2021 17:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त दिल्ली स्थित एक व्यक्ति के बेटे को मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में कोलकाता से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के नारनौल के निवासी नवीन कुमार (39) को कोलकाता के साल्ट लेक से गिरफ्तार किया जहां वह किराये पर रहा था।

पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी को खोज निकाला। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित भी एक डॉक्टर है जिसने राजौरी गार्डन पुलिस थाने में वर्ष 2020 में कुमार के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, शिकायत में कहा गया था कि 2015 में पीड़ित को मेडिकल के परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के बाबत किसी अज्ञात मोबाइल नंबर से संदेश आया।

जब उसने उस नंबर पर कॉल किया तो बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम डॉ नवीन कुमार बताया और खुद को स्वास्थ्य मंत्रालय का पूर्व अधिकारी बताते हुए पीड़ित के बेटे को मैनेजमेंट कोटा से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने का आश्वासन दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित से कहा कि वह उसके बेटे को पुणे स्थित डी वाई पाटिल मेडिकल कॉलेज में रेडियो मेडिकल डायग्नोसिस में डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश दिला देगा और इसमें डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च आयेगा। फोन पर कई बात बातचीत होने के बाद पीड़ित ने 24 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया लेकिन जब कुमार प्रवेश नहीं दिला सका तो पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे।

आरोपी ने केवल सात लाख 92 हजार रुपये लौटाए और इसके बाद फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पीड़ित न तो आरोपी से मिला था न उसकी कोई फोटो उसके पास थी। आरोपी ने अपना फोन नंबर भी बदल लिया था।”

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्विजा गोयल ने कहा, “हमारा दल लाभार्थी के उन बैंक खातों में दिए पते तक पहुंचा जिनमें 24 लाख रुपये जमा किये गए थे। पुलिस उन पतों पर गई लेकिन आरोपी नहीं मिला।” डीसीपी ने कहा कि तकनीकी सर्विलांस की सहायता से हमारी टीम ने साल्ट लेक क्षेत्र में आरोपी के मोबाइल नंबर का पता लगाया।

गोयल ने कहा कि रोहतक में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद कुमार एमडी करने मुंबई चला गया था जहां वह कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आया जो मैनेजमेंट कोटे से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने का काम करते थे। कुमार ने पढ़ाई छोड़ दी और उनके साथ इस काम में शामिल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल