लाइव न्यूज़ :

धर्मेन्द्र ने की 'अपने' फिल्म का सीक्वेल बनाने की घोषणा

By भाषा | Updated: November 29, 2020 21:30 IST

Open in App

मुंबई, 29 नवंबर दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र ने रविवार को 2007 में आई हिट फिल्म 'अपने' का सीक्वेल बनाने की घोषणा की, जिसमें धर्मेंन्द्र के साथ उनके दो पुत्र सनी देओल तथा बॉबी देओल महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए थे ।

''गदर: एक प्रेम कथा'' के निर्देशक अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'अपने' में धर्मेन्द्र ने हताश पूर्व मुक्केबाज का किरदार निभाया था जो अपने बेटों के जरिये अपने करियर में खोया हुआ सम्मान वापस पाने के प्रयास करता है।

धर्मेन्द्र (84) ने पुरानी फिल्म की एक क्लिप अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, ''ऊपर वाले की कृपा से, आपकी दुआओं से हमने आपके लिये अपने-2 बनाने का फैसला किया है।''

बताया जा रहा कि 'अपने-2' अगले साल पर्दे पर आएगी।

नयी फिल्म के लिये बधाई देने वाले एक प्रशंसक को जवाब देते हुए धर्मेन्द्र ने कहा कि वह अपने सभी प्रशंसकों के बहुत आभारी हैं। अभिनेता ने कहा कि उनकी नयी फिल्म ''आधुनिक'' युग पर आधारित होगी।

'अपने' फिल्म में धर्मेन्द्र तथा देओल बंधुओं के अलावा कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी और किरन खेर ने भी अभिनय किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

भारत अधिक खबरें

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो