लाइव न्यूज़ :

उप चुनाव आयुक्त ने पश्चिम बंगाल के आगामी चुनाव के लिए तैयारियों का जायजा लिया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 13:57 IST

Open in App

कोलकाता, 17 दिसंबर पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार अभी से शुरू हो गया है। इस बीच, उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने पूरे राज्य की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बृहस्पतिवार को यहां जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की।

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के करीबी सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात को कोलकाता पहुंचे जैन अगले दो दिनों तक सरकार के अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे।

माना जा रहा है कि वह स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सुरक्षा उपायों की जरूरत संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सके।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले विपक्षी भाजपा ने दावा किया था कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव राज्य प्रशासन के अधीन नहीं हो सकता है और इसलिए चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की जानी चाहिए।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के दावे को खारिज करते हुए कहा कि वह भावी हार का बहाना ढूंढ रही है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी