लाइव न्यूज़ :

Delhi Blast: हरियाणा की अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े लाल किले कार ब्लास्ट के तार, दो चिकित्सकों समेत 3 लोग हिरासत में; पूछताछ जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2025 14:39 IST

Delhi Blast: इस बीच नूंह में एक अन्य अभियान में विभिन्न जांच एजेंसी ने बिना लाइसेंस के उर्वरक बेचने के आरोप में दिनेश उर्फ डब्बू नाम के एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया।

Open in App

Delhi Blast: दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के अल फलाह विश्वविद्यालय के दो चिकित्सकों समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये चिकित्सक लाल किले के पास विस्फोट करने वाली कार के चालक डॉ. उमर नबी के परिचित थे। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और विभिन्न केंद्रीय एजेंसी ने शुक्रवार रात हरियाणा के धौज, नूंह और आसपास के इलाकों में समन्वित छापेमारी के दौरान ये गिरफ्तारियां कीं।

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की टीम की सहायता से विशेष प्रकोष्ठ ने नूंह से अल फलाह विश्वविद्यालय के दो चिकित्सकों - मोहम्मद और मुस्तकीम - को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि ये दोनों ‘सफेदपोश’ आतंकवादी मॉड्यूल की व्यापक जांच के तहत गिरफ्तार किए गए डॉ. मुजम्मिल गनई के कथित तौर पर संपर्क में थे।

सूत्रों ने बताया कि वे डॉ. उमर नबी के भी करीबी मित्र थे। उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि हिरासत में लिए गए चिकित्सकों में से एक विस्फोट वाले दिन दिल्ली में था। उन्होंने बताया कि वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक साक्षात्कार के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आया था। उन्होंने बताया कि मोहम्मद एवं मुस्तकीम से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि डॉ. गनई के साथ उनके कितने गहरे संबंध थे और इस व्यापक साजिश में क्या उनकी कोई भूमिका थी। इस बीच नूंह में एक अन्य अभियान में विभिन्न जांच एजेंसी ने बिना लाइसेंस के उर्वरक बेचने के आरोप में दिनेश उर्फ डब्बू नाम के एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या उसकी गतिविधियां अवैध व्यापार से परे भी फैली हुई थीं।

इससे पहले, यह सामने आया था कि आतंकवादी मॉड्यूल के सदस्यों ने लगभग 26 लाख रुपये एकत्र किए और तीन लाख रुपये एनपीके उर्वरक खरीदने में खर्च किए जिसका इस्तेमाल आईईडी बनाने में होता है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या दिनेश ने आरोपियों को उर्वरक बेचा था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार अल फलाह विश्वविद्यालय की एक अन्य चिकित्सक डॉ. शाहीन सईद ने हाल में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था।

उन्होंने बताया कि तीन नवंबर को विश्वविद्यालय छात्रावास के कमरा संख्या 29 में उसके आवेदन का पुलिस सत्यापन किया गया था और अधिकारियों ने नियमित प्रक्रिया के तहत उसकी तस्वीरें भी ली थीं। जांच एजेंसी इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या उसके आवेदन का जारी जांच पर कोई असर पड़ेगा।

टॅग्स :दिल्लीहरियाणाUniversityआतंकवादीबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारत अधिक खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?