लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव: 30 नवंबर को मतदान, 133 नामांकन, 74 महिला उम्मीदवार और 3 दिसंबर को मतगणना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2025 10:13 IST

Delhi Municipal Corporation by-elections: मतदान 30 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Municipal Corporation by-elections: उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। Delhi Municipal Corporation by-elections: पार्षदों के विधायक चुने जाने के कारण खाली हो गए थे।Delhi Municipal Corporation by-elections: शेष तीन वार्डों पर आप का कब्जा था।

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के 30 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के उम्मीदवारों सहित कुल 133 नामांकन दाखिल किए गए हैं। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के एक बयान में यह जानकारी दी गई। आयोग ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 132 उम्मीदवारों ने अपने कागजात जमा किए। उपचुनाव के लिए दाखिल किए गए कुल 133 नामांकनों में से 74 महिला उम्मीदवारों के थे जबकि 59 पुरुष उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए। आयोग ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी।

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। मतदान 30 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी। भाजपा के पास पहले दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में से नौ थे जो फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में मौजूदा पार्षदों के विधायक चुने जाने के कारण खाली हो गए थे। शेष तीन वार्डों पर आप का कब्जा था।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावउपचुनावAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल