लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Results 2025 Updates: आपको यमुना मईया का श्राप लगा?, यमुना प्रदूषण पर ‘आप’ के बयान पर हुआ हंगामा, हरियाणवी मूल के 10 प्रत्याशी में से 4 जीते, यहां देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2025 11:46 IST

Delhi Election Results 2025 Updates: वर्ष 2020 में ‘आप’ ने यमुना से लगे इलाकों में अपना दबदबा बनाया था और 15 में से 13 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार भाजपा ने उनमें से नौ सीटें जीत लीं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणवी मूल के 14 उम्मीदवार उतारे थे और 12 विजयी हुए।‘आप’ के 10 उम्मीदवार थे, लेकिन 4 ही जीत पाए।भाजपा ने 11 सीटें हासिल कीं, जो 2020 से एक बड़ा उलटफेर है।

Delhi Election Results 2025 Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना नदी से जुड़े मुद्दों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, मतदाताओं की भावना को नया आकार दिया और आम आदमी पार्टी(आप) को हराकर सत्ता में वापसी करने में भाजपा की मदद की। इस बदलाव का एक मुख्य कारण हरियाणवी मूल के मतदाताओं की प्रतिक्रिया है, जिन्होंने यमुना के प्रदूषण पर ‘आप’ के बयान को अपने गृह राज्य पर हमला माना। भाजपा ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए हुए चुनाव में, शनिवार को 48 सीट पर जीत दर्ज की। पार्टी ने हरियाणवी मूल के 14 उम्मीदवार उतारे थे और उनमें से 12 विजयी हुए।

वहीं, ‘आप’ के 10 ऐसे उम्मीदवार थे, लेकिन केवल चार ही जीत पाए। दस प्रतिशत से अधिक जाट मतदाताओं वाले 13 निर्वाचन क्षेत्रों में, भाजपा ने 11 सीटें हासिल कीं, जो 2020 से एक बड़ा उलटफेर है। भाजपा ने हरियाणा की सीमा से लगी 11 में से नौ सीटों पर जीत हासिल की। दिल्ली में 52 किलोमीटर की दूरी तय करने और 15 निर्वाचन क्षेत्रों से गुजरने वाली यमुना लंबे समय से पर्यावरणीय उपेक्षा का प्रतीक रही है। केजरीवाल ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि वह यमुना को साफ करेंगे। हर साल, जब नदी में झाग की मोटी परत जम जाती है।

खासकर छठ पर्व पर जब लोग घाटों पर पूजा करते थे, तो आप सरकार को अपने अधूरे वादे की याद आती थी। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ‘‘जब वह (केजरीवाल) यमुना को साफ करने में विफल रहे, तो उन्होंने कहा कि हरियाणा में इसका पानी जहरीला किया जा रहा है। यह बयान उन्हें बहुत महंगा पड़ा है।

अगर उन्होंने ऐसा बयान नहीं दिया होता, तो उनकी पार्टी 5-7 सीटें अधिक जीतती।’’ खट्टर ने रविवार को कहा, ‘‘दिल्ली के 40 प्रतिशत से अधिक निवासी हरियाणा से हैं। (केजरीवाल के) इस बयान ने हरियाणा और दिल्ली के लोगों का अपमान किया है।’’ वर्ष 2020 में ‘आप’ ने यमुना से लगे इलाकों में अपना दबदबा बनाया था और 15 में से 13 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार भाजपा ने उनमें से नौ सीटें जीत लीं।

‘आप’ की कुल सीटें 62 से घटकर 22 रह गईं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद शनिवार को कहा था, ‘‘मैंने चुनाव प्रचार के दौरान संकल्प लिया था कि हम यमुनाजी को दिल्ली की पहचान बनाएंगे...चाहे कितना भी समय लगे, चाहे जितनी भी ऊर्जा लगे, लेकिन अगर संकल्प मजबूत है, तो यमुनाजी का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा।’’ 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Aam Aadmi Partyहरियाणादिल्ली विधानसभा चुनाव 2025अरविंद केजरीवालआतिशी मार्लेनामनोहर लाल खट्टरनायब सिंह सैनीNayab Singh Saini
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'गृह प्रवेश करते ही पार्टी की लंका लग गई': सेम डे केजरीवाल का नए बंगले में प्रवेश और राघव चड्ढा का 6 राज्यसभा सांसदों के साथ पार्टी छोड़ना, देखें नेटिज़न्स का रिएक्शन

भारततेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा- 'वह भले ही भाजपा के मुख्यमंत्री हों, लेकिन संघ के तो कार्यकर्ता नहीं हैं'

भारतVIDEO: चुनाव के बाद फिर खून-खराबा होगा!, अधीर रंजन का बड़ा बयान...

भारतराघव चड्ढा का दावा: AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं, यहाँ देखें बाग़ी नेताओं की पूरी सूची

भारतकेजरीवाल को तगड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने छोड़ी AAP, बीजेपी में शामिल होने की कही बात

भारत अधिक खबरें

भारत'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' के मंच से बोले लोकमत चेयरमैन विजय दर्डा, संगीत साधकों को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

भारतदिल्ली में सजी सुरों की महफिल, इन कलाकारों को 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, देखें तस्वीरें

भारतहिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका सुमित्रा गुहा किया गया ‘लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

भारतलोकमत समूह ने आयोजित किया संगीत साधना का महाकुंभ, पंडित लक्ष्मण कृष्णराव पंडित 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित