लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Result 2025: भाजपा की आंधी में उड़े, केजरीवाल और सिसोदिया, आप के दोनों बड़े चेहरे हारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2025 12:54 IST

पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जहां नई सीट से हार गए हैं तो वहीं मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा सीट से अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। 

Open in App

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जहां नई सीट से हार गए हैं तो वहीं मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा सीट से अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। भाजपा उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने जंगपुरा से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को हरा दिया है। जबकि प्रवेश सिंह वर्मा ने नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री को शिकस्त दी। सिसोदिया डिप्टी सीएम के उम्मीदवार भी थे। मनीष सिसोदिया ने हार स्वीकार करते हुए मीडिया से कहा, हम 600 वोटों से पीछे रह गए। नौ राउंड की मतगणना के बाद मारवाह को सिसोदिया पर 572 वोटों की मामूली बढ़त हासिल थी।  कांग्रेसी फरहाद सूरी 6,000 से अधिक वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं केजरीवाल की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। चुनाव आयोग के रुझानों से यह पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र शासित प्रदेश में करीब 27 सालों बाद वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। भाजपा राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों में बढ़त बनाए हुए है। जबकि सत्तारूढ़ आप केवल 22 सीटों में आगे चल रही है। वहीं पिछलीबार की तरह कांग्रेस पार्टी का कहीं नामोनिशान नहीं है। बीते 5 फरवरी को दिल्ली की नई सरकार चुनने के लिए वोटिंग कराई गई थी। जबकि आज नतीजे घोषित हो रहे हैं। 

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025मनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट