लाइव न्यूज़ :

Delhi Chunav 2025: केजरीवाल सरकार का जाना तय?, ललन सिंह बोले-पूर्वांचल के लोगों का वोट लेते रहे पर...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 27, 2025 15:17 IST

Delhi Chunav 2025: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग का समर्थन करते हुए ललन सिंह ने कहा कि मांझी जी ने जो कहा, वह बिल्कुल सही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में इस बार केजरीवाल सरकार का जाना तय है।जीतनराम मांझी की अपनी राय है तो इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलना चाहिए।

Delhi Chunav 2025: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने दिल्ली से पटना पहुंचने पर सोमवार को एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कई मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने दिल्ली चुनाव, मोकामा फायरिंग, नीतीश कुमार को भारत रत्न और मुख्यमंत्री के थके होने को लेकर विपक्ष खासतौर से तेजस्वी यादव के आरोपों का जवाब दिया। ललन सिंह ने कहा कि दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी का खाता बंद होने वाला है। आम आदमी पार्टी ने इतने दिनों तक दिल्लीवासियों को कष्ट में रखा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोगों का वोट लेते रहे पर उनके रहने की कॉलोनियों को जाकर देख सकते हैं। उन इलाकों में कमर तक पानी भर जाता है। अब बताइए इन लोगों ने क्या काम किया, ये लोग काम नहीं बल्कि बात और केवल माल बनाते हैं। दिल्ली में इस बार केजरीवाल सरकार का जाना तय है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग का समर्थन करते हुए ललन सिंह ने कहा कि मांझी जी ने जो कहा, वह बिल्कुल सही है। यह उनका प्रस्ताव है, और यह बिल्कुल ठीक है। जीतनराम मांझी की अपनी राय है तो इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं है।

बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आचार्य किशोर कुणाल और माउंटेन मैन दशरथ मांझी के लिए भी भारत रत्न की मांग की है। वहीं, मोकामा की घटनाओं के संदर्भ में विपक्ष द्वारा उनका नाम जोड़ने पर उन्होंने कहा कि कौन जोड़ रहा है, यह आप लोग जोड़ रहे हैं। उनका काम है जोड़ना, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह विपक्ष का काम है, मेरा नहीं।"

वहीं, पत्रकारों ने जब तेजस्वी यादव के उस बयान पर सवाल किया जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार थक चुके हैं, तो ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अपना काम कर रहे हैं, जो विकास का काम है, उसे पूरा कर रहे हैं। तेजस्वी यादव जी को जो बोलना है, बोलने दीजिए।

इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। तेजस्वी यादव जी अपना काम करते रहें। नीतीश कुमार जी 20 साल शासन करके भी जिला-जिला घूम रहे हैं। छूटा हुआ विकास कार्य काम पूरा कर रहे हैं। नीतीश जी काम करते हैं और विपक्षी सिर्फ बात बनाते हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारजीतन राम मांझीRajiv Ranjan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना