लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए रवाना होने से पहले कोविड-19 जांच सुविधा शुरू की

By भाषा | Updated: November 3, 2020 15:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर दिल्ली हवाई अड्डा से उड़ान ले रहे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री अब प्रस्थान से पहले अपनी कोविड जांच करा सकते हैं। उसके संचालक डायल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली हवाई अड्डे पर 12 सितंबर को कोविड-19 जांच सुविधा केंद्र प्रारंभ हुआ था और अब तक यह सुविधा केवल विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध थी।

एक बयान के अनुसार, दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डायल) ने ग्रीनस्ट्रिंग्स डॉयग्नोस्टिक सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर उन यात्रियों के लिए टर्मिनल तीन के गेट नंबर आठ के सामने कोविड-19 नमूना संग्रहण बूथ स्थापित किया जो अंतरराष्ट्रीय या घरेलू उड़ान ले रहे हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘ऐसे यात्री करीब छह घंटे पहले पहुंच सकते हैं और 2400 रूपये का भुगतान कर कोविड जांच करा सकते हैं एवं चार से छह घंटे के अंदर परिणाम पा सकते हैं।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘नमूना संग्रहण केंद्र प्रति घंटे 120-130 नमूने संग्रह कर सकते हैं। ’’

डायल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा, ‘‘ हमने दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान ले रहे घरेलू/अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच सुविधा शुरू की है। इस अनोखी सुविधा से उन यात्रियों को मदद मिलेगी जिन्हें यात्रा करना है और किन्हीं कारणों से कोविड निगेटिव प्रमाणपत्र की जरूरत है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह