लाइव न्यूज़ :

1959 में भारत आने के तुरंत बाद दलाई लामा ने भारत में अपने गुरु खुनु लामा को कैसे ढूंढा?

By भाषा | Updated: August 24, 2020 19:11 IST

मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ‘दलाई लामा सेंटर फॉर एथिक्स एंड ट्रांसफॉर्मेटिव वैल्यूज’ के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्याधिकारी तेनजिन प्रियदर्शी द्वारा लिखी गई इस किताब का विमोचन सोमवार को हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देअंतत: एक दिन दलाई लामा अपने गुरु को ढ़ूंढने में सफल हो गए जो वाराणसी में एक शिव मंदिर में भेष बदलकर रह रहे थे। प्रियदर्शी इस किताब में अपने उन गुरुओं के बारे में बात करते हैं जिन्होंने उनके जीवन को प्रभावित किया।लोगों में दलाई लामा, केप टाउन के पूर्व आर्चबिशप डेसमंड टूटू और मदर टेरेसा जैसी हस्तियों के नाम शामिल हैं।

नई दिल्लीः वर्ष 1959 में भारत आने के तुरंत बाद दलाई लामा ने अपने गुरु खुनु लामा को ढूंढने के लिए कई प्रयास किए जिनके बारे में उस समय अटकलें थीं कि वह भारत में ही कहीं हैं।

लगातार प्रयासों के चलते अंतत: एक दिन दलाई लामा अपने गुरु को ढ़ूंढने में सफल हो गए जो वाराणसी में एक शिव मंदिर में भेष बदलकर रह रहे थे। यह जानकारी किताब ‘रनिंग टूवार्ड्स मिस्टरी: द एडवेंचर ऑफ एन अनकन्वेंशनल लाइफ’ में दी गई है। मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ‘दलाई लामा सेंटर फॉर एथिक्स एंड ट्रांसफॉर्मेटिव वैल्यूज’ के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्याधिकारी तेनजिन प्रियदर्शी द्वारा लिखी गई इस किताब का विमोचन सोमवार को हुआ।

ईरानी-अमेरिकी लेखिका जारा होशमंड इस किताब की सह-लेखिका हैं। प्रियदर्शी इस किताब में अपने उन गुरुओं के बारे में बात करते हैं जिन्होंने उनके जीवन को प्रभावित किया। इन लोगों में दलाई लामा, केप टाउन के पूर्व आर्चबिशप डेसमंड टूटू और मदर टेरेसा जैसी हस्तियों के नाम शामिल हैं।

पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा प्रकाशित किताब बताती है कि खुनु लामा को ढूंढने में दलाई लामा को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा क्योंकि खुनु की पहचान जैसे ही उजागर होती थी, वह अकसर लापता हो जाते थे।

किताब में कहा गया है कि दलाई लामा ने खुनु का पता लगाने के लिए भारत में उन सभी बौद्ध धर्मस्थलों में अपने दूतों को भेजा जहां वह हो सकते थे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अंतत: एक दिन संयोग से दलाई लामा को उनके बारे में तब पता चल गया जब वह वाराणसी में एक शिव मंदिर में रह रहे थे और फिर वहां एक छोटे से कमरे में दोनों की मुलाकात हुई। 

टॅग्स :दलाई लामाचीनहिमाचल प्रदेशधरमसला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र