लाइव न्यूज़ :

भाकपा सांसद ने आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: November 3, 2020 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद विनय विश्वम ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन का आरोप लगाया है।

खबरों का संदर्भ देते हुए विश्वम ने दावा किया कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक पीआर ई-मेल के जरिए भेजे न्यूजलेटर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यों के लिए चंदा का निवेदन किया।

विश्वम ने आरोप लगाया कि 21 अक्टूबर को पीएमओ के एक न्यूजलेटर में एक विज्ञापन था जिसमें ‘‘देश को आगे रखने वालों का समर्थन’’ करने की बात कही गयी। चंदा के जरिए ‘‘भाजपा का समर्थन’’ करने को कहा गया। इसमें एक लिंक पर क्लिक करने पर एक और पेज खुल गया जिसमें भाजपा के लिए पांच रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक चंदा देने का निवेदन किया गया।

वाम दल के सांसद ने कहा, ‘‘सत्ता और पद का दुरुपयोग हर स्थिति में निंदनीय है, खासकर 25 सितंबर को बिहार चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के कारण यह गंभीर मामला है। ‘सत्ताधारी दल’ पर आदर्श आचार संहिता का सातवां अध्याय साफ तौर पर कहता है कि सरकारी तंत्र और पद का इस्तेमाल सत्ताधारी दल के हित में इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।’’

विश्वम ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कार्यालय के जरिए भाजपा के लिए चंदा का निवेदन प्रारंभिक नजर में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। मुक्त और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करवाना निर्वाचन आयोग का मुख्य लक्ष्य होता है।’ ’

उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है कि वह मामले की जांच करे और चुनावी संहिता का किसी भी प्रकार का उल्लंघन होने पर आवश्यक कदम उठाए ।

विश्वम ने कहा, ‘‘आशा है कि मामले में तेजी से और निष्पक्ष तरीके से जांच की जाएगी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह