लाइव न्यूज़ :

श्री श्री रविशंकर बोले-लॉकडाउन और महामारी की वजह से लोग आत्महत्या कर रहे हैं, हमें जीवन को संभालना है...

By अनुभा जैन | Updated: June 6, 2021 20:15 IST

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने कहा कि जब हम इस दुनिया को एक परिवार के रूप में देखते हैं तो हमारा नजरिया संकुचित न रह कर व्यापक बन जाता है, जिसमें जाति, विचारधारा या धर्म को बांधने वाली छोटी सोच निहित नहीं होती है।

Open in App
ठळक मुद्देमुश्किल समय में आर्ट ऑफ लिविंग और रोटरी जैसी संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। समाज सेवा और विश्व में शांति व सौहार्द्र लाना है। विपत्ति के समय तो लोग स्वतः ही मदद के लिये आगे आते हैं।

बेंगलुरुः मूल्य हमारे बचपन के वर्षों के दौरान हमारे माता-पिता और शिक्षकों से प्राप्त होने वाली अच्छी शिक्षाएं हैं। पुराने शास्त्रों व लोगों द्वारा वसुदेव कुटुंबकम पर जोर दिया गया है, जिसका अर्थ है यह सारी दुनिया एक परिवार के समान है।

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने कहा कि जब हम इस दुनिया को एक परिवार के रूप में देखते हैं तो हमारा नजरिया संकुचित न रह कर व्यापक बन जाता है, जिसमें जाति, विचारधारा या धर्म को बांधने वाली छोटी सोच निहित नहीं होती है।

श्री श्री रविशंकर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कहा कि इस मुश्किल समय में आर्ट ऑफ लिविंग और रोटरी जैसी संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। समाज सेवा और विश्व में शांति व सौहार्द्र लाना है। विपत्ति के समय तो लोग स्वतः ही मदद के लिये आगे आते हैं।

रविशंकर ने कहा कि हर व्यक्ति में संस्कारों और मानव मूल्यों को मन में बिठाने के साथ बढ़ाने की जरूरत है। इस घड़ी में हजारों लोगों को काउंसलिंग कर उनके आत्मबल को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं, जो लॉकडाउन और महामारी की वजह से डिप्रेशन का शिकार हो आत्महत्या तक के कठोर कदम को अपनाने में नहीं हिचक रहे हैं।

इस अवसर पर रोटरी इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट इलेक्ट रोटेरियन शेखर मेहता, प्रसिद्व कलाकार व डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर पर्यावरण रोटेरियन प्रकाश बेलावडी, रोटेरियन ए.थिरूमुरूगन, डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर कोटी नाटी और रोटेरियन रमेश शिवाना, प्रेसिडेंट रोटरी बैंगलोर ग्रीनपार्क ने भी पर्यावरण से जुडे़ अपने विचार साझा किये।

श्री श्री रविशंकर ने कहा कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर हमारे पृथ्वी को आज संभालने की जरूरत है, ऑर्गेनिक कृषि को बढ़ावा. अधिक वृक्षारोपण कर और लोगों को पृथ्वी पर किये जाने वाले हानिकारक कार्यों की जानकारी दी जाए। 

टॅग्स :श्री श्री रवि शंकरकर्नाटकबेंगलुरुकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआईफोन असेंबल फॉक्सकॉन फैक्ट्रीः शौचालय में 19 वर्षीय रेणुका ने बच्चे को जन्म दिया, बच्चे का गला काटा और शव को बैग में डालकर फेंका

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

क्राइम अलर्टहोमस्टे में अमेरिका की पर्यटक से रेप, कर्मचारी ने हैवानियत, महिला ने मालिक से की शिकायत तो फोन छीना और 3 दिन तक बंधक बनाया...

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

भारतनागपुर: ध्वनि प्रदूषण रोकने रैप सिंगर बने ईएनटी सर्जन, ‘हॉर्न नॉट ओके प्लीज’ रैप सांग बनाया

भारतMaharashtra: एसबीएल विस्फोट मामले में 5 पदाधिकारियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार

भारतचुनाव आयोग ने यूपी के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' अजय पाल शर्मा को बनाया बंगाल चुनावों के लिए पर्यवेक्षक

भारत'भ्रष्टाचार के मामले में TMC प्रमुख पीएम मोदी से कम नहीं': राहुल गांधी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना