लाइव न्यूज़ :

अदालत ने तमिलनाडु के सीईओ के खिलाफ कार्यवाही को लेकर दायर अवमानना याचिका बंद की

By भाषा | Updated: March 29, 2021 23:10 IST

Open in App

चेन्नई, 29 मार्च मद्रास उच्च न्यायालय ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ एक अवमानना ​​याचिका यह कहते हुए सोमवार को बंद कर दी कि उनके खिलाफ कोई मामला नहीं बनता।

टीचर्स एसोसिएशन ने सत्यब्रत साहू के खिलाफ अदालत के पहले के आदेशों के कथित उल्लंघन के लिए अवमानना ​​कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया था।

मूल रूप से तमिलनाडु हाई एंड हायर सेकेंडरी ग्रेजुएट टीचर्स एसोसिएशन ने मतदान की तारीख 6 अप्रैल से काफी पहले एसोसिएशन के सदस्यों के लिए ईवीएम के माध्यम से वोट डालने के लिए अलग मतदान केंद्र बनाने का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका के साथ अदालत का रुख किया था, ताकि वे मतदान की तारीख पर ड्यूटी कर सकें।

हालांकि, मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी और न्यायमूर्ति एस कुमार राममूर्ति की पीठ ने अवमानना ​​याचिका बंद करते हुए कहा कि सीईओ के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर