लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: योगी सरकार का बड़ा कदम, यूपी में पान-मसाले पर लगाया बैन

By भाषा | Updated: March 25, 2020 18:01 IST

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में 35 से ज्यादा लोग अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित।योगी सरकार ने पान-मसाले पर लगाया बैन।देशभर में कोरोना वायरस से अब तक 10 मौत।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को पान मसाले पर प्रतिबंध लगा दिया। कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने मद्देनजर इस पर रोक लगाई गई है। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "कल मुख्यमंत्री जी ने आदेशित किया था कि पान मसाले को बैन कर दिया जाए ।"

उन्होंने बताया कि इक्कीस दिन के लॉकडाउन (बंद) की अवधि में पान मसाले पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, कार्यालय आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी का संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।

इसकी रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में 25 मार्च से बंद घोषित किया गया है। पान मसाला खाकर थूकने या पान मसाले का पाउच छोटा होने के कारण उसका उपयोग करने पर भी कोविड-19 महामारी के संक्रमण फैलने की संभावना को ध्यान में रखते हुए अग्रिम आदेशों तक इस पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाता है।

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस के चार और मामले सामने आए थे। इस प्रकार अब तक ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। राज्य सरकार द्वारा जारी बयान में बताया गया कि मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव के चार ताजा मामले सामने आये। 

प्रदेश में मंगलवार तक कुल 37 लोग इस वायरस से संक्रमित थे। इनमें से आठ आगरा के, तीन गाजियाबाद के, 11 नोएडा के, आठ लखनऊ और एक-एक लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी, कानपुर, पीलीभीत, जौनपुर और शामली के हैं। 

अस्पतालों में किए गए इंतजामों की चर्चा करते हुए प्रमुख सचिव ने बताया कि इस समय 2800 आइसोलेशन बेड हैं जिन्हें जल्द ही बढ़ाकर 11 हजार से अधिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम जरूरी पड़ने पर निजी अस्पतालों की मदद ले सकते हैं। 

प्रसाद ने बताया कि कोरोना टेस्टिंग इस समय छह जगहों पर हो रही है। केजीएमयू, बीएचयू, एसजीपीजीआई, मेरठ मेडिकल कॉलेज, कमांड लखनऊ में जांच चल रही है। गोरखपुर और सैफई में जल्द ही जांच केंद्र शुरू हो जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह