लाइव न्यूज़ :

coronavirus: कोरोना महामारी को रोकने के लिए गुजरात की कंपनी ने 10 दिन में बनाया सस्ता वेंटिलेटर

By भाषा | Updated: April 5, 2020 13:36 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को कहा कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसे दुश्मन से लड़ रही है और इसके चलते वेंटिलेटर, एन95 मास्क और डॉक्टरों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) जैसे चिकित्सीय संसाधनों की कमी से जूझ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराजकोट की लघु उद्योग इकाइयां नासा, इसरो, रेलवे और सैन्य उत्पादन के लिए भी सामानों की आपूर्ति करती हैं।गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को कहा कि राजकोट के एक उद्यमी ने 10 दिन के अंदर वेंटिलेटर बनाने में कामयाबी हासिल की है।

अहमदाबाद:  पूरा विश्व कोरोना वायरस से निपटने में चिकित्सीय उपकरणों की कमी झेल रहा है और ऐसे में गुजरात के राजकोट की एक कंपनी ने मात्र 10 दिन के अंदर सस्ता वेंटिलेटर तैयार किया है। ये कंपनी आने वाले कुछ ही दिनों में गुजरात सरकार के अस्पतालों को 1000 वेंटिलेटर मुहैया कराएगी।

एक अधिकारी ने बताया कि निजी कंपनी द्वारा विकसित वेंटिलेटर का अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल की प्रयोगशाला में परीक्षण किया गया और शुक्रवार रात को इसे अनुमति दे दी गई। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर विकसित इस मशीन का शनिवार से इस्तेमाल शुरू किया गया है और यह अच्छा काम कर रही है।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को कहा कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसे दुश्मन से लड़ रही है और इसके चलते वेंटिलेटर, एन95 मास्क और डॉक्टरों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) जैसे चिकित्सीय संसाधनों की कमी से जूझ रही है।

रूपाणी ने कहा, '' जब हमारे यहां कौशल और बड़े उद्योग हैं तो गुजरात सरकार ने इसका उपयोग करने का फैसला किया। राजकोट को इंजनीनियरिंग का गढ़ माना जाता है। राजकोट की लघु उद्योग इकाइयां नासा, इसरो, रेलवे और सैन्य उत्पादन के लिए भी सामानों की आपूर्ति करती हैं।''

उन्होंने कहा, '' मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राजकोट के एक उद्यमी ने 10 दिन के अंदर वेंटिलेटर बनाने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने (कंपनी) इसको डिजाइन किया, इसकी एक प्रतिकृति तैयार की, भागों को बनाया और सफलतापूर्वक वेंटिलेटर बना लिया। इसका परीक्षण कर लिया गया है और यह प्रमाणित हो चुका है। शनिवार से इसका उपयोग मरीजों के लिए किया जा रहा है।'' 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए