लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: मोदी सरकार तीन करोड़ वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विधवाओं को तीन महीने की अग्रिम पेंशन देगी

By भाषा | Updated: March 27, 2020 19:07 IST

कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) के तहत गरीब तबके के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगों को मासिक पेंशन दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देइस कार्यक्रम के 2.98 करोड़ लाभार्थी हैं और पेंशन सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। केंद्र ने अप्रैल के पहले सप्ताह तक सभी 2.98 करोड़ लाभार्थियों को तीन महीने की पेंशन देने का फैसला किया है।

नई दिल्लीःकेंद्र सरकार लगभग तीन करोड़ वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विधवाओं को अप्रैल के पहले सप्ताह में तीन महीने की अग्रिम पेंशन देगी।

कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) के तहत गरीब तबके के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगों को मासिक पेंशन दी जाती है।

अधिकारियों ने कहा कि यह कार्यक्रम केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत आता है। इस कार्यक्रम के 2.98 करोड़ लाभार्थी हैं और पेंशन सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। उन्होंने बताया कि केंद्र ने अप्रैल के पहले सप्ताह तक सभी 2.98 करोड़ लाभार्थियों को तीन महीने की पेंशन देने का फैसला किया है।

एनएसएपी के अनुसार 60-79 वर्ष की आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों को प्रति माह 200 रुपये और 80 वर्ष तथा उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 500 रुपये दिए जाते हैं। विधवाओं को 40-79 वर्ष की आयु के दौरान 300 रुपये और 80 वर्ष और उससे अधिक की आयु में 500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। दिव्यांगों के लिए 79 वर्ष की आयु तक 300 रुपये और 80 वर्ष तथा उससे अधिक की उम्र में 500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीदिल्लीबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल