लाइव न्यूज़ :

Coronavirus lockdown: मुंबई पुलिस ने जनता के लिए जारी किए वीडियो, घऱ में रहिए, सुरक्षित रहिए, जमकर सराह रहे लोग

By भाषा | Updated: April 9, 2020 18:26 IST

देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। महाराष्ट्र में हालात बहुत ही खराब है। अभी तक यहां पर 72 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लोगों से अपील कर रहे हैं कि आप सभी लोग घर में रहिए और सुरक्षित रहिए। मास्क पहन कर रहिए।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में लोगों से घरों पर ही रहने की अपील की गई है। मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट किया है। ड्यूटी से थके पुलिसकर्मी इस बारे में बातें कर रहे हैं कि अगर उन्हें कोई 21 दिन तक घर पर रहने के लिए कहे तो वह क्या-क्या करेंगे।

मुंबईःकोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन (बंद) के लोगों से पालन कराने को लेकर हरसंभव कोशिश कर रही मुंबई पुलिस द्वारा जनता के लिए जारी किए गए एक वीडियो की जमकर प्रशंसा हो रही है।

वीडियो में लोगों से घरों पर ही रहने की अपील की गई है। मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दिन भर गश्त और बंदोबस्त ड्यूटी से थके पुलिसकर्मी इस बारे में बातें कर रहे हैं कि अगर उन्हें कोई 21 दिन तक घर पर रहने के लिए कहे तो वह क्या-क्या करेंगे।

वीडियो को अभी तक 477 हजार व्यू मिल चुके हैं। वहीं 19.2 हजार लाइक और 5,334 हजार बार यह वीडियो रिट्वीट किया गया है। मुंबई पुलिस के दो मिनट के इस वीडियो में सभी रैंक के कर्मी हैं और वह इसका जवाब दे रहे हैं कि अगर उन्हें घर पर बैठने को कहा जाए तो वह क्या करेंगे।

किसी का कहना है कि वह परिवार के साथ समय बिताते, किसी का कहना है कि वह फिल्में देखते तो कोई पढ़ने की बात कहता है। इनमें महिला कर्मी भी हैं। इन कर्मियों का कहना है कि वह घर पर बिताए जाने वाले समय के हर लम्हे का इस्तेमाल करते। पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक भी इस वीडियो में हैं।

उनका कहना है कि वह अपनी पत्नी और पालतू जानवरों के साथ समय बिताते और नींद लेते। वीडियो मुंबईवासियों को संदेश देते हुए समाप्त होता है कि जब पुलिस वाले सड़क पर हैं और नागरिकों के पास उनके सपने पूरे करने का मौका है तो क्या वह पुलिसवालों को भी शहर को कोरोना वायरस समेत हर बुराई से सुरक्षित रखने की इच्छा पूरी करने का मौका नहीं देंगे। ।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता