लाइव न्यूज़ :

Coronavirus in Rajasthan: बीते 24 घंटे में सामने आए 557 नए मामले, राजस्थान में 33735 कोरोना पीड़ित

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 25, 2020 21:45 IST

राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 13 लाख 50 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है। और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 34735 लोग कोरोना पॉजीटव मिले हैं। वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 24657 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे राजस्थान में जुलाई माह की शुरुआत से ही कोरोना पाॅजीटिव मामलों ने बेकाबू होना शुरू कर दिया है राजस्थान में आज सामने आए 557 नये कोरोना मामलों के साथ प्रदेष में संक्रमितों की संख्या 34735हो गई है।

जयपुर: राजस्थान में जुलाई माह की शुरुआत से ही कोरोना पाॅजीटिव मामलों ने बेकाबू होना शुरू कर दिया है और प्रदेष में आज सामने आए 557 नये कोरोना मामलों के साथ प्रदेष में संक्रमितों की संख्या 34735हो गई है। आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 313 मामले अलवर में सामने आए। वहीं, कोटा में 80, जयपुर में 58, अजमेर में 41, बाड़मेर में 20, उदयपुर में 10, बूंदी में 9, भीलवाड़ा में 7, झुंझुनू और बांसवाड़ा 5-5, हनुमानगढ़ में 4, डूंगरपुर में 3, दौसा में 2 संक्रमित मिले। वहीं, प्रदेश में 6 लोगों की मौत के बाद कुल मौत का आंकड़ा 602 पहुंच गया है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भी कोरोना के 958 मामले सामने आए। इनमें अलवर में 224, जोधपुर में 158, पाली में 91, जयपुर में 84, अजमेर में 63, बीकानेर में 62, जालौर में 39, कोटा, चूरू और बाड़मेर में 22-22, उदयपुर और भरतपुर में 21-21, नागौर में 18, धौलपुर में 16, करौली में 13, सीकर में 12, झुंझुनू और बारां में 11-11, डूंगरपुर और भीलवाड़ा में 8-8, गंगानगर में 7, टोंक और राजसमंद में 5-5, प्रतापगढ़ और दौसा में 4-4, झालावाड़ में 3, सवाई माधोपुर में 2, चित्तौड़गढ़ और बूंदी में 1-1 संक्रमित मिले। वहीं, 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें जोधपुर में 5, बाड़मेर में 2 और नागौर में 1 की मौत हो गई।

राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 13 लाख 50 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है। और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 34735 लोग कोरोना पॉजीटव मिले हैं। वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 24657 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 602 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेष में हो चुकी है। ऐसे मंे अब राजस्थान में कुल 9470 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है।  

प्रदेश में संक्रमण के सर्वाधिक 5603 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले जोधपुर में हैं। वहीं राजधानी जयपुर में 4770 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 2764, भरतपुर में 2302, पाली में 2295, बीकानेर में 1669, अजमेर में 1455, कोटा में 1263, नागौर में 1230, बाड़मेर में 1131, धौलपुर में 1093, उदयपुर में 1087, जालौर में 1029, सीकर में 845,  सिरोही में 791, चूरू में 563, डूंगरपुर में 559, झुंझुनूं में 528, राजसमंद में 497, भीलवाड़ा में 446 और झालावाड़ में 436 कोरोना पाॅजीटिव अब तक मिले चुके हैं।

इसके अतिरिक्त दौसा में 279, करौली में 263, टोंक में 252, चित्तौड़गढ़ में 226, हनुमानगढ़ में 187, जैसलमेर में 173 (इनमें 14 ईरान से आए), सवाई माधोपुर में 167, प्रतापगढ़ में 166, श्रीगंगानगर में 137, बांसवाड़ा में 127, बारां में 102 और बूंदी में 59 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। वहीं बीएसएफ के 59 जवान  और अन्य राज्यों से आए 182 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक  5398 (इनमें 47 ईरान से आए)  केस जोधपुर में हैं। वहीं प्रदेष की राजधानी जयपुर में 4660 (2 इटली के नागरिक), भरतपुर में 2281, अलवर में 2451, पाली में 2204, बीकानेर में 1607, अजमेर में 1399, नागौर में 1212, कोटा में 1182, बाड़मेर में 1089, धौलपुर में  1077, उदयपुर में 1071, जालौर में 990, सीकर में 833, सिरोही में 791, चूरू में 541, डूंगरपुर में 548, झुंझुनूं में 512, राजसमंद में 492, झालावाड़ में 434 और भीलवाड़ा में 431 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए जा चुके हैं। वहीं राजस्थान में कोरोना से अब तक 598 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 602 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 179 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 78, भरतपुर में 46, कोटा में 33, अजमेर में 31, बीकानेर में 30, नागौर में 22, पाली में 24, धौलपुर में 15, अलवर में 14, उदयपुर में 12 और सिरोही-बाड़मेर में 10, सवाई माधोपुर में 9, सीकर में 8, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, राजसमंद और करौली में 5-5, झुंझुनू और बारां में 4-4, जालौर, श्रीगंगानगर और दौसा में 3-3, प्रतापगढ़, टोंक, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, हनुमानगढ़ और डूंगरपुर में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 34 मरीजों की भी मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं