लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में किशोरी समेत पांच और लोगों में संक्रमण की पुष्टि, कुल मामले 39 हुए

By भाषा | Updated: March 29, 2020 08:59 IST

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में इंदौर के 20, जबलपुर के आठ, उज्जैन के चार, भोपाल के तीन और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीज शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी समेत पांच और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।युवाओं में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इंदौर: मध्य प्रदेश में रविवार तड़के उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी समेत पांच और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही, सूबे में इस संक्रमण की जद में आये लोगों की संख्या बढ़कर 39 हो गयी है। इनमें से दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है। इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के नये मरीजों में उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी के अलावा इंदौर का 21 वर्षीय युवक और 38 से 48 वर्ष के बीच के तीन पुरुष शामिल हैं।

गौरतलब है कि यह पहली बार है जब सूबे के युवाओं में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुलेटिन के मुताबिक उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी इस धार्मिक नगरी के ही अस्पताल में भर्ती है, जबकि चार अन्य मरीजों का इंदौर के एक चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है।

बुलेटिन में बताया गया कि ये पांचों मरीज स्थानीय स्तर पर ही कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आये थे। इन्होंने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक, सूबे में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में इंदौर के 20, जबलपुर के आठ, उज्जैन के चार, भोपाल के तीन और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से 37 लोग प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि दो अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में उज्जैन की एक महिला और इंदौर का एक निवासी है। ये दोनों मरीज 65-65 साल के थे और उन्होंने इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा