लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पंजाब में कोविड-19 के 127 नये मामले, चार और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 16, 2020 04:46 IST

पंजाब के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक चारों मौतें अमृतसर में दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस बीच 87 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई।पंजाब राज्य में अबतक 1,88,699 नमूनों की जांच की गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक एक मरीज की हालत गंभीर है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

चंडीगढ़: पंजाब के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को कोविड-19 से चार और लोगों की मौत दर्ज की जिसे मिलाकार राज्य में अबतक 71 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को 127 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3,267 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक चारों मौतें अमृतसर में दर्ज की गई है। वहीं सबसे अधिक 33 नये मामले लुधियाना में सामने आए। बुलेटिन के मुताबिक लुधियाना के अलावा जालंधर में 23, अमृतसर में 20, संगरुर में 15, मोहाली में 11, पटियाला में 10, पठानकोट, कपूरथला, होशियारपुर और फिरोजपुर में दो-दो, रूपनगर, मोगा, गुरदासपुर, फरीदकोट, तरन-तारन और शहीद भगत सिंह नगर में एक-एक मामला सामने आया।

बुलेटिन के मुताबिक 17 संक्रमित दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मुंबई, पुणे, हरियाणा और राजस्थान की यात्रा करके लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस बीच 87 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिन्हें मिलाकर अबतक 2,443 मरीज ठीक हो चुके हैं। बुलेटिन के मुताबिक इस समय राज्य में 753 मरीज उपचाराधीन हैं।

जानें किस जिला में कितने कोरोना मरीज हैं-

बुलेटिन के मुताबिक अमृतसर में सबसे अधिक 633 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा लुधियाना में 387, जालंधर में 347, गुरदासपुर में 169, तरन ताल में 168, मोहाली में 175, पटियाला में 169, संगरूर में 158, पठानकोट में 145, होशियारपुर में 141, शहीद भगत सिंह नगर में 120, फरीदकोट में 87, रूपनगर में 80, फतेहगढ़ साहिब में 77, मुक्तसर में 73, मोगा में 71, बठिंडा में 57, फजलिका में 50, फिरोजपुर में 51, कपूरथला में 44, मनसा में 34 और बरनाला में 31 मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक एक मरीज की हालत गंभीर है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। राज्य में अबतक 1,88,699 नमूनों की जांच की गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा