लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः लाॅकडाउन और चीनी सामान के बहिष्कार के कारण बाजार का संतुलन गड़बड़ाया!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: June 21, 2020 20:00 IST

लाॅकडाउन मे गर्मी का सीजन ही निकल गया और माल दुकान में ही पड़ा रह गया, अब एसी जैसे प्रोडक्ट की डिमांड 2020 गुजर जाने के बाद ही फिर से आएगी, लिहाजा दुकानदार ऐसे प्रोडक्ट को किसी भी तरह से बेचना चाह रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देचीनी सामान के बहिष्कार के कारण बाजार का संतुलन ही गड़बड़ा गया है.चीन से बिगड़ते रिश्तों के मद्देनजर मोबाइल जैसे प्रोडक्ट के दाम बढ़ने लगे हैं

कोराना वायरस अटैक के कारण लंबे लाॅकडाउन ने बाजार के सामने पहले ही कई सवाल खड़े कर दिए थे और अब चीन की धोखेबाजी से उपजे आक्रोश के नतीजे में चीनी सामान के बहिष्कार के कारण बाजार का संतुलन ही गड़बड़ा गया है. बाजार में कई वस्तुओं के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं, तो कई चीजों के दाम जमीन पर आ गए है. कई दुकानदार समझ नहीं पा रहे हैं कि दुकान खोलें या नहीं खोलें.

जहां मोबाइल जैसे प्रोडक्ट के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, तो एसी जैसे प्रोडक्ट के दाम लड़खड़ा रहे हैं. लाॅकडाउन से पहले गर्मी के मद्देनजर दुकानदारों ने गर्मी में भारी डिमांड वाले एसी जैसे प्रोडक्ट मंगवा लिए थे. लाॅकडाउन मे गर्मी का सीजन ही निकल गया और माल दुकान में ही पड़ा रह गया, अब एसी जैसे प्रोडक्ट की डिमांड 2020 गुजर जाने के बाद ही फिर से आएगी, लिहाजा दुकानदार ऐसे प्रोडक्ट को किसी भी तरह से बेचना चाह रहे हैं. इसके लिए कम-से-कम दाम और न्यूनतम राशि की मासिक किश्तों पर ऐसे प्रोडक्ट देने को तैयार हैं.

उधर, चीन से बिगड़ते रिश्तों के मद्देनजर मोबाइल जैसे प्रोडक्ट के दाम बढ़ने लगे हैं. बाजार खुलने से आवश्यक वस्तुओं जैसी दुकानों पर तो रौनक लौटने लगी है, लेकिन गैर-जरूरी चीजों से जुड़े कामधंधे ठंडे पड़े हैं. लाॅकडाउन के कारण बरसात के सीजन से जुड़े माल की भी कमी बनी हुई है, लेकिन दुकानदार समझ नहीं पा रहे हैं कि गर्मी के सीजन का पुराना माल कैसे निकालें और नया सामान कहां से लाएं?

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरसराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा