लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी ने पुलिस को दिए कड़े निर्देश- भ्रष्टाचारियों और अपराधियों के खिलाफ हो त्वरित कार्रवाई

By भाषा | Updated: June 21, 2019 05:58 IST

गम्भीर अपराधों और बालिकाओं/महिलाओं के प्रति घटित अपराधों में सख्त कार्रवाई करते हुए ऐसे मामलों को त्वरित अदालत के माध्यम से अपराधी को शीघ्र सजा दिलवायी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला एवं नाबालिग बच्चों के साथ होने वाले अपराधों को पुलिस अपनी संवेदनशीलता, सक्रियता एवं सजगता से रोक सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देजो पुलिसकर्मी अपराधियों से संलिप्त हैं, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। ‘एण्टी रोमियो स्क्वॉयड’ को निरन्तर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने, अपराधों और भ्रष्टाचार के मामलों में तेजी से कार्रवाई करते हुए दोषियों को दण्डित करने के बृहस्पतिवार को कड़े निर्देश दिए। योगी ने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार के मामलों में वर्तमान राज्य सरकार की नीति कतई सहन नहीं करने की है।

उन्होंने पुलिस को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने में आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए आम जन के साथ सहयोग, मानवीय और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार आंकड़ों के आधार पर नहीं, बल्कि आम जन में सुरक्षा के एहसास के आधार पर तय किया जाना चाहिए।

कानून का राज 

योगी ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री यहां लोक भवन में प्रदेश में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में गृह विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बालिकाओं तथा महिलाओं के प्रति अपराध को सख्ती से रोके जाने और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में एक माह के अंदर कार्य योजना बनाकर और सख्ती अपनायी जाए।

पुलिस दिखाए संवेदनशीलता 

गम्भीर अपराधों और बालिकाओं/महिलाओं के प्रति घटित अपराधों में सख्त कार्रवाई करते हुए ऐसे मामलों को त्वरित अदालत के माध्यम से अपराधी को शीघ्र सजा दिलवायी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला एवं नाबालिग बच्चों के साथ होने वाले अपराधों को पुलिस अपनी संवेदनशीलता, सक्रियता एवं सजगता से रोक सकती है।

उन्होंने कहा कि जो पुलिसकर्मी अपराधियों से संलिप्त हैं, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। यह कार्रवाई सभी स्तर पर हो। योगी ने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है। महिलाओं के प्रति अपराध पर नियंत्रण के लिए ‘एण्टी रोमियो स्क्वॉयड’ को निरन्तर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है